शशिकला को मिली बड़ी जिम्मेदारी- शक्ति जिले में संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ की अध्यक्ष बनाई गई शशि कला उराव,शशि ने कहा- पूरी निष्ठा के साथ करूंगी अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन, प्रांतीय पदाधिकारियो की मौजूदगी में शक्ति जिले की ब्लॉक कार्यकारिणी का भी हुआ गठन





शशिकला को मिली बड़ी जिम्मेदारी- शक्ति जिले में संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ की अध्यक्ष बनाई गई शशि कला उराव,शशि ने कहा- पूरी निष्ठा के साथ करूंगी अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग शक्ति जिले के अंतर्गत विकासखंड मालखरौदा में पदस्थ शासकीय शिक्षिका श्रीमती शशिकला उराव जहां अपनी जिम्मेदारियो के सजगता पूर्वक निर्वहन के लिए जानी जाती है, तो वहीं शिक्षा के क्षेत्र में वे अनेकों बार जिला तथा प्रदेश स्तर के मंचों पर भी सम्मानित हो चुकी है, तथा उनकी सक्रियता एवं सजगता को देखते हुए संगठन में भी उनमो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है,22 जनवरी को मालखरौदा विकासखंड के बड़े कोट में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से विक्रम राय प्रांतीय अध्यक्ष संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ छत्तीसगढ़, गोवर्धन वर्मा जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, वीरेंद्र बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष व लोचन प्रसाद नेताम ब्लाक सचिव भाठापारा, कमलेश कुमार घृतलहरे ब्लॉक अध्यक्ष डभरा, मदन जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष सक्ती, श्याम सुंदर तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष मालखरौदा, संतोष कुमार नेताम ब्लॉक अध्यक्ष जैजैपुर व समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक जिला सक्ती प्रमुख रूप से उपस्थित थे
*संघ के पदाधिकारियो की गरिमामय उपस्थिति में सक्ती जिला के जिला पदाधिकारियों का निर्वाचन /मनोनयन किया गया जिसमें सर्वसहमती(निर्विरोध) सेबशशिकला उरांव को जिलाध्यक्ष, वेदप्रकाश चौहान सचिव, वीरेंद्र डनसेना उपाध्यक्ष, गोपी कुमार यादव कोषाध्यक्ष, लोचन प्रसाद चंद्रा सहसचिव, श्याम सुंदर तिवारी व महेंद्र प्रताप राठौर संरक्षक मनोनीत किया गया। मालखरौदा ब्लॉक श्याम सुंदर तिवारी-अध्यक्ष घासी राम चंद्रा-सचिव उपाध्यक्ष प्रमोद राज प्रेम लाल धिरहे कोषाध्यक शशिकला उरांव मीडिया प्रभारी अजय सिंह धिरहे रमेश कुमार गवेल महासचिवब्लॉक डभरा सरंक्षक यशवंत पटेलअध्यक्ष कमलेश घृतलहरेउपाध्यक्ष विजय वैष्णव तोरण पटेल सचिव मोहन पटेल सह सचिव सुंदर लाल साहू कोषाध्यक्ष राधेश्याम भारद्वाज मीडिया प्रभारी गजानंद चौहान सलाहकार वीर नारायण साहू अरुण राठिया प्रदीप कुमार वर्मा दशरथ लाल पटेल सहसचिव विजय कुमार पटेल तरुण कुमार पटेल प्रवक्ता आकाश तिवारी मनोज कुमार जोशीमहामंत्री छत राम जयसवाल सुरेंद्र कुमार मिरी संगठन मंत्री लीलाम्बर चंद्रा ईश्वर प्रसाद निराला नारायण सिंह सिदार संयुक्त सचिव शांता कुमार अनाला अमर जाटवर राज कुमार साहू विजय बाहदुर सिदार सदस्य बेनजीनियर सांडे गौतम रात्रे चंद्र कुमार स्वादु जयकिशन उरांव पीताम्बर गवेल पुष्पेंद्र कुमार सिदार अंजेश कुमार कौशिक माया राम सतरंज अरुण कुमार उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में जिले के सभी समन्वयक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री घासी राम चंद्रा जी संकुल समन्वयक चांटीपाली संकुल के द्वारा किया गया
संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ का जिला अध्यक्ष चुने जाने पर श्रीमती शशि कला उराव ने कहा कि संघ के सम्माननीय पदाधिकारियो ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, मैं पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करूंगी तथा संघ को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे




