नेता प्रतिपक्ष महंत जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे जिला साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पदाधिकारी, महंत जी ने कहा- समाज के संगठन को अपनी कार्य कुशलता से बनाएं मजबूत,महंत जी के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष रूप नारायण साहू भी रहे मौजूद

साहू संघ के निर्वाचित पदाधिकारी महंत जी से आशीर्वाद लेते हुए
साहू संघ के निर्वाचित पदाधिकारी महंत जी से आशीर्वाद लेते हुए
साहू संघ के निर्वाचित पदाधिकारी महंत जी से आशीर्वाद लेते हुए

नेता प्रतिपक्ष महंत जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे जिला साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पदाधिकारी, महंत जी ने कहा- समाज के संगठन को अपनी कार्य कुशलता से बनाएं मजबूत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जिला साहू संघ शक्ति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश साहू एवं जिला उपाध्यक्ष मेम साहू सहित अन्य सदस्यों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरम दास महंत से आशीर्वाद लिया तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरदा में कार्यक्रम में शामिल होने महंत जी पहुंचे थे जहां नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष मेम साहू सहित सदस्यों ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तथा इस दौरान महंत जी ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई, शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी समाज के निर्वाचित पदाधिकारी के रूप में काम करने का अवसर मिलना बड़े सौभाग्य की बात है, तथा साहू समाज जो की पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं शक्ति जिले में भी एक प्रतिष्ठित समाज के रूप में अपनी पहचान रखता है, एवं आप सभी को समाज बंधुओ ने अपना प्रतिनिधि चुना है, आप सभी पूरी सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करें

वही इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने भी कहा कि सभी के आशीर्वाद से हम समाज के संगठन को मजबूत बनाएंगे,इस दौरान ग्राम बोरदा में उपस्थित नागरिकों ने भी जिला साहू संघ शक्ति के पदाधिकारियो का स्वागत किया वहीं इस अवसर पर महंत जी के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह एवं कृषि उपज मंडी शक्ति के पूर्व अध्यक्ष तथा विधायक प्रतिनिधि रूपनारायण साहू बाराद्वार ने भी सभी पदाधिकारियो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कहा कि आप सभी समाज के लिए सदैव अच्छा कार्य करें एवं हम सभी आपके साथ हैं, जिला साहू संघ शक्ति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से महंत जी के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रूप नारायण साहू, जिला किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद अग्रवाल, राजीव जायसवाल, सरपंच संघ शक्ति ब्लॉक के अध्यक्ष एवं ग्राम किरारी के सरपंच अमित राठौर,सरवन सिदार,रामप्यारी सिदार,राकेश राठौर, अमिरचंद अग्रवाल,अनिल साहू, भोजराम साहू,नेतराम साहू, महेश साहू, रवि साहू,सरपंच ग्राम पंचायत टेमर चंद्र कुमार सोनीज़ रामप्यारी पटेल, दीपक ठाकुर, ग्राम पंचायत सकरेली कला के पूर्व सरपंच डमरू धर साहू, ग्राम पंचायत बोरदा के सरपंच श्री सिदार जी सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading