*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

स्व.प्रेमकुंवर पटेल के वार्षिक श्राद्ध पर शक्ति के दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में किया गया भोज का आयोजन, सुपुत्र एडवोकेट चितरंजय पटेल ने करी पहल

स्व.प्रेमकुंवर पटेल के वार्षिक श्राद्ध पर शक्ति के दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में किया गया भोज का आयोजन, सुपुत्र एडवोकेट चितरंजय पटेल ने करी पहल kshititech
पटेल निवास में श्रद्धांजलि देते परिवारजन एवं नागरिक बंधु

स्व.प्रेमकुंवर पटेल के वार्षिक श्राद्ध पर शक्ति के दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में किया गया भोज का आयोजन, सुपुत्र एडवोकेट चितरंजय पटेल ने करी पहल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति के सीनियर एडवोकेट चितरंजन पटेल ने अपनी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती प्रेमकुंवर जी के वार्षिक श्राद्ध पर शहर के कसेर पारा स्थित दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में बच्चों के बीच भोज का आयोजन किया, इस दौरान जहां काफी संख्या में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे,तो वहीं एडवोकेट चितरंजन पटेल ने अपनी पूज्य माताजी को नमन करते हुए कहा कि दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में बच्चों के बीच अपने पल गुजारते हुए मुझे बच्चों के बीच सकारात्मक ऊर्जा के साथ खुशी मिलती है,वे कोविड के समय से ही हमेशा अपने खुद एवं परिजनों के सुख दुख के स्मरणीय पलों को को दृष्टिबाधित बच्चों के बीच गुजारते आ रहे हैं,तथा खुशी है कि अब नगर में अधिकांश लोग अपने जन्म दिवस पर बच्चों के बीच खुशियां मनाने पहुंच रहे है, जो दृष्टिबाधित दिव्यांग जनों सहित समाज के लिए भी सकारात्मक एवं सुखद संदेश है

पटेल निवास में भी दी गई स्वर्गीय प्रेमकुंवर को पुष्पांजलि

दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय के बाद स्वर्गीय श्रीमती प्रेमकुंवर जी के पुष्पांजलि का कार्यक्रम पटेल निवास में रखा गया, जिसमें अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग, पत्रकार संघ, श्री सिद्ध हनुमान परिवार आदि संगठनों के साथ उनके परिजनो ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रातिक्रिया दे

Back to top button