कलेक्टर तोपनो ने शक्ति जिले के दो विद्यार्थियों को दिया नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट,तोपनो ने कहा- प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगा टैबलेट का विद्यार्थियों को लाभ

कलेक्टर तोपनो ने शक्ति जिले के दो विद्यार्थियों को दिया नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट,तोपनो ने कहा- प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगा टैबलेट का विद्यार्थियों को लाभ kshititech
दृष्टि बाधित विद्यार्थी को कॉलिंग टेबलेट वितरित करते कलेक्टर साहब
कलेक्टर तोपनो ने शक्ति जिले के दो विद्यार्थियों को दिया नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट,तोपनो ने कहा- प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगा टैबलेट का विद्यार्थियों को लाभ kshititech
दृष्टि बाधित विद्यार्थी को कॉलिंग टेबलेट वितरित करते कलेक्टर साहब

कलेक्टर तोपनो ने शक्ति जिले के दो विद्यार्थियों को दिया नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं समाज कल्याण विभाग सक्ती द्वारा जिले के दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट प्रदान किया गया। जिससे उन्हें आधुनिक तकनीक के माध्यम से अध्ययन करने में सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि शासन का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना है। उन्हे नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री सुनील मिश्रा ने जानकारी दी कि नगर पंचायत डभरा के निवासी श्री शिवनारायण माली और विकासखण्ड मालखरौदा अंतर्गत ग्राम भडोरा के निवासी श्री बलराम चंद्रा, दोनों विद्यार्थी वर्तमान में नागपुर में डी.एड. (स्पेशल) पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं। दोनों दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को नि:शुल्क टैबलेट प्राप्त होने से ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म एवं वॉइस ऐप के माध्यम से अपनी पढ़ाई आसानी से कर सकेंगे। दोनों विद्यार्थियों ने शासन-प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading