31 दिसंबर को शक्ति आएंगे छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया, कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक के साथ ही अग्रसेन भवन डभरा में भाजपा के कार्यक्रम में होंगे शामिल


31 दिसंबर को शक्ति आएंगे छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया, कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक के साथ ही अग्रसेन भवन डभरा में भाजपा के कार्यक्रम में होंगे शामिल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- 31 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया सुबह 8:00 बजे रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 10:45 बजे विश्रामगृह जांजगीर पहुंचेंगे, तथा सुबह 11:00 से 11:45 तक कलेक्ट्रेट कार्यालय जांजगीर में दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ चर्चा करेंगे तत्पश्चात श्री कांवडिया दोपहर 12:20 बजे नैला जांजगीर से प्रस्थान कर 140 बजे विश्राम गृह शक्ति पहुंचेंगे,जहां दोपहर 2:00 बजे से 2:30 तक कलेक्टर कार्यालय जेठा शक्ति में दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे तथा दोपहर 2:30 बजे कलेक्टर कार्यालय से निकलकर अग्रसेन भवन डभरा पहुंचेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी के चंद्रपुर विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन में बतौर अतिथि के रूप में शामिल होंगे एवं शाम 5:40 बजे डभरा से सीधे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे



