शक्ति क्षेत्र के अनेकों धान खरीदी केदो में नहीं हो रहा धान का उठाव, खरीदी केंद्र प्रभारी परेशान, विभागीय प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार कर रहे खरीदी केदो की मॉनिटरिंग, धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था से खुश है आंचल के किसान

शक्ति क्षेत्र के अनेकों धान खरीदी केदो में नहीं हो रहा धान का उठाव, खरीदी केंद्र प्रभारी परेशान, विभागीय प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार कर रहे खरीदी केदो की मॉनिटरिंग, धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था से खुश है आंचल के किसान kshititech
शक्ति क्षेत्र में धान खरीदी का कार्य

शक्ति क्षेत्र के अनेकों धान खरीदी केदो में नहीं हो रहा धान का उठाव, खरीदी केंद्र प्रभारी परेशान, विभागीय प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार कर रहे खरीदी केदो की मॉनिटरिंग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शक्ति क्षेत्र के धान खरीदी केदो में धान खरीदी का कार्य जोरों से चल रहा है तथा क्षेत्र के अनेकों धान खरीदी केदो में जहां धान का परिवहन नहीं होने से खरीदी केंद्र प्रभारी परेशान है, तो वहीं क्षेत्र की बात करें तो वर्तमान में नगरदा धान खरीदी केंद्र में 15000 क्विंटल से ऊपर धान पड़ा हुआ है,जिसे उठाव नहीं किया जा रहा है,ऐसी ही स्थिति अनेकों धान खरीदी केदो में है, जिसके चलते धान खरीदी प्रभारी परेशान है,तो वहीं उनका कहना है कि आज अगर समय पर धान का उठाव नहीं होगा तो किसानों से धान की खरीदी का कार्य कैसे होगा एवं उसे सुरक्षित ढंग से समितियो में कैसे रखा जा सकेगा, इसे लेकर एक चिंता का विषय है

वही छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था की है तथा धान खरीदी के कार्य में जहां सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी के साथ-साथ जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारी भी कलेक्टर साहब के मार्गदर्शन में लगातार काम कर रहे हैं,तो वहीं शासन के निर्देशानुसार खरीदी केदो में मॉनिटरिंग भी की जा रही है,जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े

वही शक्ति क्षेत्र में धान खरीदी के कार्य को सुचारू ढंग से संपन्न कराने में शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो,जिला खाद्य विभाग शक्ति के अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य सरकारी विपणन संघ मर्यादित शक्ति के अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा शक्ति के अधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी लगे हुए हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading