किसान कांग्रेस के शक्ति जिला अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने भी किया पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती पर नमन,साधेश्वर ने कहा- अटल जी जब छत्तीसगढ़ आते थे, मैं भी उनके ओजस्वी भाषण को सुनने जाता था, मेरे स्वर्गीय पूज्य पिता नारायण प्रसाद गबेल ने किसान संघ में दशकों तक दी अपनी सेवाएं


किसान कांग्रेस के शक्ति जिला अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने भी किया पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती पर नमन,साधेश्वर ने कहा- अटल जी जब छत्तीसगढ़ आते थे, मैं भी उनके ओजस्वी भाषण को सुनने जाता था, मेरे स्वर्गीय पूज्य पिता नारायण प्रसाद गबेल ने किसान संघ में दशकों तक दी अपनी सेवाएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति जिले के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर उन्हें नमन एवं वंदन करते हुए कहा है कि वह अटल जी के अविभाजित मध्य प्रदेश के समय एवं छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद जब भी उनका प्रवास होता था,वे उनके ओजस्वी भाषण को सुनने जरूर जाते थे, तथा उनकी सभाएं कितनी ही दूर में क्यों ना हो, किंतु उन्हें अटल जी के भाषण सुनने की एक जिज्ञासा रहती थी, तथा वे अटल जी से कहीं ना कहीं प्रेरणा लेते थे,साधेश्वर गबेल ने अटल जी की जयंती पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी ने निश्चित रूप से एक कुशल प्रधानमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन किया तथा श्री गबेल ने कहा कि मेरे पूज्य स्वर्गीय पिता नारायण प्रसाद गबेल जो की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बहुत पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसान संघ के भी प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर सक्रियता एवं सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करते रहे, साथ ही वे अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ रहते हुए अपनी सेवाएं देते हुए सेवानिवृत हुए थे, तथा उन्होंने सदैव जनकल्याण एवं किसान कल्याण के लिए काम किया तथा छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं तत्कालीन कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी उनके पूज्य स्वर्गीय पिता नारायण प्रसाद गबेल की किसान संघ के प्रति एवं किसान हितों के प्रति सक्रियता को देखते हुए यह चाहते थे कि छत्तीसगढ़ राज्य में कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष के रूप में उन्हें जिम्मेदारी मिले, किंतु संयोगवश ऐसा नहीं हो पाया तथा उनके पूज्य पिता स्वर्गीय नारायण प्रसाद गबेल किसान संघ के महत्वपूर्ण संगठन में सदैव संघर्ष करते हुए अपना कार्य करते रहे एवं उनके पिता यह भी कहते थे की शक्ति में दशकों से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में कार्य करने वाले वरिष्ठ नेता रामावतार अग्रवाल को भी तत्कालीन डॉ रमन सिंह की सरकार में किसी न किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर सुशोभित होना चाहिए तथा पार्टी के आधार स्तंभ एवं नींव के पत्थर के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले ऐसे लोगों को उपकृत करने से कहीं न कहीं पार्टी में भी एवं कार्यकर्ताओं में एक उत्साह का संचार होता है



