शक्ति के नए एडिशनल एसपी पंकज पटेल साल 2024 में हुए थे पदोन्नत, कोरिया जिले से अब संभालेंगे शक्ति एडिशनल एसपी की कमान, राज्य पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं पटेल


शक्ति के नए एडिशनल एसपी पंकज पटेल साल 2024 में हुए थे पदोन्नत, कोरिया जिले से अब संभालेंगे शक्ति एडिशनल एसपी की कमान, राज्य पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं पटेल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-शक्ति जिले के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल साल 2024 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे,इसके पूर्व में डीएसपी के पद पर विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दे चुके हैं, जनवरी 2025 में उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यभार संभाला था। इससे पूर्व वे जिला मुंगेली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। श्री पटेल को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल और अनुकरणीय सेवाओ के लिए जाना जाता है,पंकज पटेल राज्य पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं। अपनी अब तक की सेवा में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है। नारायणपुर और कटघोरा में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के रूप में उनके कार्यकाल को अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुधार के लिए विशेष रूप से सराहा गया है। इसके अतिरिक्त, बेमेतरा और मुंगेली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में उनकी सेवाएँ जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण रही हैं। एवं पंकज पटेल कहते हैं कि मेरी प्राथमिकता कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और जनता के विश्वास को बनाए रखना है।



