रायगढ़ के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर दुलीचंद अग्रवाल का हुआ निधन, 21 दिसंबर को रायगढ़ में होगा अंतिम संस्कार, अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

रायगढ़ के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर दुलीचंद अग्रवाल का हुआ निधन, 21 दिसंबर को रायगढ़ में होगा अंतिम संस्कार, अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि kshititech
स्वर्गीय दुलीचंद अग्रवाल जी रायगढ़

रायगढ़ के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर दुलीचंद अग्रवाल का हुआ निधन, 21 दिसंबर को रायगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भूतपूर्व विधायक स्व. रामकुमार अग्रवाल के पुत्र और रायगढ़ अंचल के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. दुलीचंद अग्रवाल का आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 दिन -शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया है। वे 83 वर्ष के थे। वे स्व. अमीचंद राहगीर के छोटे,स्व. इंजीनियर बाबूलाल अग्रवाल, डॉ. रमेश अग्रवाल (मुम्बई), जयप्रकाश अग्रवाल, डॉ राजू अग्रवाल और स्व. अजय अग्रवाल के बड़े भाई थे। वे सुनील अग्रवाल (कुक्कू), अनिल अग्रवाल (चीकू) और निखिल अग्रवाल के पिताश्री थे। उनकी अंतिम यात्रा कल फिनांक- 21 दिसम्बर 2025 फिन-रविवार को सुबह 9:30 बजे उनके निजी निवास सीताराम कालोनी, चैतन्य नगर के सामने, गंगा नर्सिंग होम के पास (ढीमरापुर रोड) से निकाली जावेगी। कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा। डॉक्टर दुलीचंद अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है,वे मृदुभाषी, मिलनसार तथा सदैव जरूरतमंदों की सेवा के लिए अग्रणी रहते थे एवं वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading