शक्ति की जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण, अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान पहुंची DEO मैडम ने स्कूल प्रबंधन को दिए निर्देश, कलेक्टर साहब के निर्देशन में बेहतर परीक्षा परिणामो को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी का सघन दौरा


शक्ति की जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण, अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान पहुंची DEO मैडम ने स्कूल प्रबंधन को दिए निर्देश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर
सक्ती- शक्ति जिले की जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने 20 दिसंबर को शक्ति शहर के कसेर पारा स्कूल में चल रहे अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान पहुंचकर जहां निरीक्षण किया तो वहीं विद्यालय में भी उपस्थित शिक्षकों से चर्चा की, एवं परीक्षाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ,जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ने कहा कि विद्यालय में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अनुरूप बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाये, साथ ही नियमित रूप से सभी बच्चे विद्यालय आये, इसकी भी मॉनिटरिंग करें एवं आने वाली वार्षिक परीक्षाओं के दौरान भी बच्चों का बेहतर परीक्षा परिणाम आए, इस दिशा में सभी प्राथमिकता के आधार पर अपनी जिम्मेदारियो का निरहन करें, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ने जिले के विभिन्न स्थानों में लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं तथा शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के दिशा निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी भी बेहतर परीक्षा परिणामो को लेकर कार्य कर रही है



