BIG BREKING-छोड़ दिया मंत्री पद- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने छोड़ा बिहार का मंत्री पद

BIG BREKING-छोड़ दिया मंत्री पद- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने छोड़ा बिहार का मंत्री पद kshititech
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने छोड़ा बिहार का मंत्री पद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद नितिन नबीन ने बिहार सरकार में मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत उन्होंने यह फैसला लिया। जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया है।

नितिन नबीन संभाल रहे थे पथ निर्माण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी

नितिन नबीन बिहार की नीतीश सरकार में पथ निर्माण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब यह देखना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन विभागों की जिम्मेदारी किसे सौंपते हैं। फिलहाल, 14 जनवरी से पहले बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है।

दो दिन पहले नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। नियुक्ति पत्र में कहा गया कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

सोमवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला

नियुक्ति पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस आदेश की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को भेज दी गई है। नितिन नबीन ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचकर अपने पद का कार्यभार भी संभाल लिया।

पार्टी का निर्णय संगठनात्मक दृष्टि से अहम

पार्टी के इस निर्णय को संगठनात्मक दृष्टि से एक अहम कदम माना जा रहा है। नितिन नबीन की नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading