कांग्रेस ने स्थगित किया 17 दिसंबर का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष रश्मि गबेक ने कहा- 17 दिसंबर को राजधानी रायपुर में होगा नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा मुख्यालय का घेराव

कांग्रेस ने स्थगित किया 17 दिसंबर का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष रश्मि गबेक ने कहा- 17 दिसंबर को राजधानी रायपुर में होगा नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा मुख्यालय का घेराव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- मनरेगा मामले को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 17 दिसंबर को अग्रसेन चौक शक्ति में जिला कांग्रेस कमेटी के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को आगामी तिथि तक स्थगित कर दिया गया है,उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु द्वारा जारी आदेशानुसार उपरोक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर 17 दिसंबर 2025 दिन- बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नेशनल हेराल्ड मामले में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्यालय के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल संख्या में शामिल होंगे, जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने शक्ति जिले के भी सभी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियो को आधिकाधिक संख्या में राजधानी रायपुर पहुंचकर भाजपा मुख्यालय का घेराव करने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading