बाराद्वार शहर में 29 दिसंबर से होगा तीन दिवसीय श्री नारायणी नमो नमो मंगल विहार कार्यक्रम का आयोजन, नव वर्ष का स्वागत दादी जी की आराधना एवं भजनों से करेंगे धर्म प्रेमी

बाराद्वार शहर में 29 दिसंबर से होगा तीन दिवसीय श्री नारायणी नमो नमो मंगल विहार कार्यक्रम का आयोजन, नव वर्ष का स्वागत दादी जी की आराधना एवं भजनों से करेंगे धर्म प्रेमी kshititech
29 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम का आमंत्रण

बाराद्वार शहर में 29 दिसंबर से होगा तीन दिवसीय श्री नारायणी नमो नमो मंगल विहार कार्यक्रम का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- श्री नारायणी नमो नमो एवं श्री रानी सती सेवा संघ उत्कल द्वारा आगामी 29 दिसंबर 2025 को बाराद्वार शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में तीन दिवसीय श्री नारायणी नमो नमो मंगल विहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 3:00 से यह धार्मिक आयोजन होगा, उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 29 दिसंबर से होने वाला यह कार्यक्रम भव्य एवं ऐतिहासिक होगा तथा इसके आयोजन को लेकर जहां व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है, तो वहीं इस तीन दिवसीय महोत्सव में प्रसिद्ध गायक अपर्णा अग्रवाल, उज्जवल खाकोलिया, कुंवर तेजस राणा, प्रियंका गुप्ता एवं मनोज शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे, आयोजन समिति ने सभी दादी भक्तों को सह परिवार इस तीन दिवसीय आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading