21 दिसंबर को पोरथा में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित है कार्यक्रम

21 दिसंबर को पोरथा में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित है कार्यक्रम kshititech

21 दिसंबर को पोरथा में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन

सक्ती-21 दिसम्बर को दोपहर 2.00 बजे से 5.00 बजे तक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है।यह सम्मेलन भारतमाता को परम वैभव के शिखर पर ले जाने हेतु समग्र हिन्दू समाज को संगठित जागृत कर उनमें नई ऊर्जा चेतना भरने के उद्देश्य से किया जा रहा है।सरस्वती शिशु मंदिर पोरथा से दोपहर2.00बजे श्री राम कीर्तन मण्डली के सान्निध्य में सभी भाई बहन ग्राम भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक भागवताचार्य पंडित श्री राजेंद्र शर्मा जी संबोंधित करेंगे।प्रजापिता ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय सक्ती की संचालिका ब्रम्हकुमारी तुलसी बहन नारी शक्ति जागरण पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी।हिंदुत्व जागरण पर सतत प्रयास रत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक योगेश्वर साहू पंच परिवर्तन पर व्याख्यान करेंगे।सम्मेलन की अध्यक्षता हिन्दू महा सभा जिला सक्ती के उपाध्यक्ष हसंत राम धिरहे करेंगे।सम्मेलन की सफल बनाने आयोजन समिति के सदस्य गण ,सभी ग्रामवासी, महिला स्वसहायता समूह, श्री राम नाम कीर्तन मंडली,सरस्वती शिशु मंदिरपरिवार,गायत्री परिवार, कल्याणी समिति, दुर्गा बाल विकास समिति, पूर्ण मनोयोग से लगे हुए हैं।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading