भाजपा शक्ति जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई, टिकेश्वर ने कहा- नितिन जी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा संगठन को मिलेगी मजबूती, जिले की ओर से केंद्रीय नेतृत्व का किया धन्यवाद ज्ञापित

भाजपा शक्ति जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई, टिकेश्वर ने कहा- नितिन जी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा संगठन को मिलेगी मजबूती, जिले की ओर से केंद्रीय नेतृत्व का किया धन्यवाद ज्ञापित kshititech
भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल

भाजपा शक्ति जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई, टिकेश्वर ने कहा- नितिन जी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा संगठन को मिलेगी मजबूती, जिले की ओर से केंद्रीय नेतृत्व का किया धन्यवाद ज्ञापित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने समस्त जिले वासियों की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया है, भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिलेभर में पार्टी कार्यकताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी में नया गुरुतर दायित्व ग्रहण करने पर श्री नबीन को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएंँ व्यक्त की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भाजपा के सक्ती जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि श्री नबीन ने प्रदेश सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी और प्रदेश प्रभारी रहते हुए संगठन कौशल और रणनीतिक मोर्चे पर पार्टी के प्रदेशभर के कार्यकताओं में ऊर्जा का संचार कर भाजपा को लगातार विजयी बनाने में अहम् भूमिका निभाई और अब इस भूमिका का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होना सुनिश्चित है। श्री टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि श्री नबीन जमीन से जुड़ी राजनीति के प्रतीक है और इसलिए जनता जनार्दन के साथ-साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से उनका जीवंत सम्पर्क है और उनकी यही संगठनात्मक विशिष्टता और प्रतिबद्धता भाजपा को एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप स्थापित करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी। टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि श्री नबीन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभिभूत हैं। श्री नबीन के नेतृत्व में हम सबने पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक दायित्वों व गतिविधियों की गम्भीरता को समझा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading