दो दिवसीय गूंज-6,सक्ती के CBSE जिंदल वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा, जस्टिस संजय अग्रवाल,IAS तोपनो एवम नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर रहे मौजूद

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
जिंदल वर्ल्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
जिंदल वर्ल्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

गूंज-6,सक्ती के CBSE जिंदल वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा, जस्टिस संजय अग्रवाल,IAS तोपनो एवम नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर रहे मौजूद

सक्ती-नगर के जिंदल वर्ल्ड स्कूल में वर्ष 2025 के एनुअल डे गूंज 6 का आयोजन धूमधाम से किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।मुख्य अतिथि के रूप में हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल ने बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ कहा, “आप सबमें असीम प्रतिभा है। मेहनत और ईमानदारी से प्रयास करें, सफलता अवश्य आपके कदम चूमेगी। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता को विकसित करते हैं।”द्वितीय दिवस में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बच्चों और शिक्षकगण को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षक और अभिभावक बच्चों के लिए मार्गदर्शक होते हैं। आपका व्यवहार और मार्गदर्शन उनके व्यक्तित्व और संस्कारों पर गहरा प्रभाव डालता है। इसीलिए बच्चों के साथ हमेशा सकारात्मक और प्रेरक व्यवहार करें।”इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर विनोद अग्रवाल, रवि अग्रवाल, ट्विंकल अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल एवं प्राचार्य आर वेंकट भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की और शिक्षकों के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य, नाट्य और खेल-कौशल की प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस आयोजन में उपस्थित अतिथिगण और विद्यालय परिवार ने बच्चों को प्रोत्साहित किया, जिससे यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजक बल्कि उनके शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास का भी माध्यम बना।

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
जिंदल वर्ल्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading