बड़ी खबर- गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी किया दुख व्यक्त

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-गोवा के बागा इलाके में स्थित ‘Birch by Romeo Lane’ नाइट क्लब में लगी भयावह आग का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे डांस फ्लोर पर संगीत बज रहा है, लोग नाच रहे हैं, और ठीक उसी समय क्लब की छत पर आग धीरे-धीरे भड़कती हुई नजर आती है. कुछ ही सेकंड में धुआं फैलने लगता है और माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल जाता है. ये उस भीषण त्रासदी की झलक है, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई,शनिवार की रात गोवा के एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की जान चली गई. पुलिस को संदेह है कि आग सिलेंडर विस्फोट के कारण लगी,उत्तरी गोवा के अर्पोरा इलाक़े में एक नाइट क्लब में मारे गए लोगों में कुछ पर्यटक भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि मृतकों में से अधिकांश इसी क्लब के कर्मचारी थे.गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हादसे में 25 लोगों की मौत हुई और छह लोग घायल हैं,समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि मृतकों में से अधिकांश नाइट क्लब के रसोई कर्मचारी थे. मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं,प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने घटना पर दुख व्यक्त किया है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “गोवा के अर्पोरा में हुई त्रासदी बेहद दुखद है. मेरी संवेदना उन लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ. मैंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से स्थिति के बारे में बात की है. राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है,प्रधानमंत्री कार्यालय ने घटना में मृतकों और घायलों के लिए सहायता की घोषणा की है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading