उप्पल की दशहत- नहर किनारे 60 बोरों में पड़ा था महुआ लहान, आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, हजारों किलो अवैध महुआ लहान जब्त

उप्पल की दशहत- नहर किनारे 60 बोरों में पड़ा था महुआ लहान, आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, हजारों किलो अवैध महुआ लहान जब्त kshititech
आबकारी विभाग ने जप्त किया अवैध महुआ लहान

नहर किनारे 60 बोरों में पड़ा था महुआ लहान, आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, हजारों किलो अवैध महुआ लहान जब्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को नगर पालिका परिषद सक्ति के वार्ड नंबर 1 में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की सूचना मिलने पर तुरंत टीम गठित कर संदिग्ध घरों में छापेमारी की गई,वार्ड नंबर 1 में छोटी नहर के किनारे खाली पड़ी जमीन पर लगभग 60 बोरी प्रत्येक में 20 किलो कुल 1200 किलो महुआ लहान जिससे भारी मात्रा में महुआ शराब बनाई जाने थी, मौके पर लावारिस बरामद कर नष्टीकरण किया गया ।इसके साथ ही झाड़ियों के किनारे छुपा कर जरिकेनो और बोतलों में रखा लगभग 70 लीटर महुआ शराब मौके पर लावारिस हालत में बरामद किया गया, आबकारी टीम अब संदिग्ध लोगों के घरों में लगातार दबिश दे रही है इसलिए अब लोग छिपकर नाला और ऐसे खाली सुनसान जगह पर महुआ लहान छिपाने और महुआ शराब बनाने का कारोबार करते हैं ताकि वह आसानी से गिरफ्तार ना हो सके । सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने बताया की अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी टीम की इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading