4 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला मुख्यालय शक्ति में हुए विभिन्न आयोजन, दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय एव नवजीवन मुक बधिर स्कूल में हुआ कार्यक्रम, पुलिस थाना शक्ति से निकाली जागरूकता रैली

4 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला मुख्यालय शक्ति में हुए विभिन्न आयोजन, दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय एव नवजीवन मुक बधिर स्कूल में हुआ कार्यक्रम, पुलिस थाना शक्ति से निकाली जागरूकता रैली kshititech
दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय के सदस्य पहुंचे पुलिस थाना
4 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला मुख्यालय शक्ति में हुए विभिन्न आयोजन, दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय एव नवजीवन मुक बधिर स्कूल में हुआ कार्यक्रम, पुलिस थाना शक्ति से निकाली जागरूकता रैली kshititech
नवजीवन मुक बधिर स्कूल में आयोजित दिव्यांगजन दिवस पर प्रतिस्पर्धा
4 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला मुख्यालय शक्ति में हुए विभिन्न आयोजन, दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय एव नवजीवन मुक बधिर स्कूल में हुआ कार्यक्रम, पुलिस थाना शक्ति से निकाली जागरूकता रैली kshititech
नवजीवन मुक बधिर स्कूल में आयोजित दिव्यांगजन दिवस पर प्रतिस्पर्धा

4 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला मुख्यालय शक्ति में हुए विभिन्न आयोजन, दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय एव नवजीवन मुक बधिर स्कूल में हुआ कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग सक्ती द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कसेरपारा सक्ती स्थित नव जीवन दिव्यांग विद्यालय, कसेरपारा सक्ती में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, सहायता प्रावधानों एवं अधिकारों के संरक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आवश्यकतानुसार दिव्यांगजन को सहायक उपकरण भी प्रदाय किए गए। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय ने निकाला विकलांग जागरूकता रैली

सक्ती-दिव्यांग बच्चों के प्रति समाज की जागरूकता वक्त की मांग है कि इन बच्चों को समाज का स्नेहप्यार और मदद मिले ताकि दिव्यांग भी समाज के मुख्य धारा में शामिल होकर राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें, दृष्टिहीन बच्चों को समाज के प्रोत्साहन की जरूरत है।इस अवसर पर थाना प्रभारी लखन पटेल ने दृष्टिबाधित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम सब कंधे से कंधे मिलाकर आप सबके विकास के लिए तत्पर हैं। दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय सक्ती के द्वारा आज दृष्टिहीन बच्चों की रैली स्थानीय श्री शनि मंदिर से प्रारंभ होकर थाना परिसर में सभा में विसर्जित हुई जहां पुलिस थाना परिवार ने बच्चों को बिस्किट मिठाइयां वितरण किया। आज दृष्टिबाधित बच्चों की रैली भारत माता की जय…वन्देमातरम… विकलांग दिवस अमर रहे… के उद्घोष के साथ विद्यालय परिवार के संस्थापक जसवंत आदिले, संचालक बिंदेश्वरी आदिले, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता चितरंजय पटेल, उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, सदस्य दादूराम केवट आदि के साथ ही अभिभावक एवं बच्चे पूरे जोश एवं उत्साह के साथ विकलांग दिवस पर लोगों को जागरूक करते चल रहे थे जिनके साथसाथ स्काउट टीचर कमलादपि गबेल के नेतृत्व में स्काउट गाइड के बच्चे कदमताल करते नजर आ रहे थे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading