अमर सुल्तानिया को दी प्रदेश भाजपा संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी, जशपुर जिले के भाजपा संगठन प्रभारी बनाए गए अमर, प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का भी गृह जिला, एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का प्रभार जिला है जशपुर

अमर सुल्तानिया को दी प्रदेश भाजपा संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी, जशपुर जिले के भाजपा संगठन प्रभारी बनाए गए अमर, प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का भी गृह जिला, एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का प्रभार जिला है जशपुर kshititech
जयपुर जिला भाजपा के नए संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया

अमर सुल्तानिया को दी भाजपा संगठन ने नई जिम्मेदारी, जशपुर जिले के संगठन प्रभारी बनाए गए अमर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी के नेता अमर सुल्तानिया को प्रदेश संगठन ने नई जिम्मेदारी दी है, 2 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति एवं स्वीकृति से प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा जशपुर जिले के नए जिला संगठन प्रभारी के रूप में जांजगीर के अमर सुल्तानिया को नियुक्त किया गया है,अमर सुल्तानिया की नियुक्ति पर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, तो वहीं अमर सुल्तानिया ने भी अपनी इस नियुक्ति पर कहा है कि प्रदेश भाजपा संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वे पूरी तत्परता एवं सजगता के साथ पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे तथा जशपुर जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से वे कार्य करेंगे, ज्ञात हो की अमर सुल्तानिया विगत कई दशकों से लगातार भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय राजनीति में कार्य कर रहे हैं, तथा वे जांजगीर चांपा जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी के जिले के महामंत्री, जिले के उपाध्यक्ष, सहित विभिन्न जिम्मेदारियो का सजगता के साथ निर्वहन कर चुके हैं, अमर सुल्तानिया ने अपनी इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading