सक्ती कांग्रेस जिला अध्यक्ष को बधाई देने वालों का लगा तांता, रश्मि गबेल ने करी महंत जी से मुलाकात, विधायक व्यास कश्यप, विधायक राघवेंद्र सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी रहे मौजूद, एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने कहा- शक्ति जिले में रश्मि गबेल के नेतृत्व में मजबूत होगा कांग्रेस संगठन

सक्ती कांग्रेस जिला अध्यक्ष को बधाई देने वालों का लगा तांता, रश्मि गबेल ने करी महंत जी से मुलाकात, विधायक व्यास कश्यप, विधायक राघवेंद्र सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी रहे मौजूद, एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने कहा- शक्ति जिले में रश्मि गबेल के नेतृत्व में मजबूत होगा कांग्रेस संगठन kshititech
नेता प्रतिपक्ष महंत जी से मुलाकात करती शक्ति जिले की नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल
सक्ती कांग्रेस जिला अध्यक्ष को बधाई देने वालों का लगा तांता, रश्मि गबेल ने करी महंत जी से मुलाकात, विधायक व्यास कश्यप, विधायक राघवेंद्र सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी रहे मौजूद, एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने कहा- शक्ति जिले में रश्मि गबेल के नेतृत्व में मजबूत होगा कांग्रेस संगठन kshititech
नेता प्रतिपक्ष महंत जी के साथ कांग्रेस के विधायक एवं कार्यकर्ता

कांग्रेस जिला अध्यक्ष को बधाई देने वालों का लगा तांता, रश्मि गबेल ने करी महंत जी से मुलाकात, विधायक व्यास कश्यप, विधायक राघवेंद्र सिंह भी रहे मौजूद, एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने कहा- शक्ति जिले में रश्मि गबेल के नेतृत्व में मजबूत होगा कांग्रेस संगठन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले में कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद श्रीमती रश्मि गबेल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, तथा 28 नवंबर की देर शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की गई जिला अध्यक्षों की सूची में शक्ति जिले में कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में रश्मि गबेल की नियुक्ति की गई, तथा रश्मि गबेल ने अपनी नियुक्ति के बाद शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत सहित कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं एवं संगठन पदाधिकारियो से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया है तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, जांजगीर चाम्पा के विधायक व्यास कश्यप,अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश सहित सहित सभी ने रश्मि गबेल को भी बधाई दी है, इस दौरान जांजगीर चांपा जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश अग्रवाल भी उपस्थित थे

शक्ति जिले के कांग्रेस नेताओं ने दी रश्मि को बधाई

रश्मि गबेल के शक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू,महंत जी के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, सीनियर एडवोकेट एवं विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका शक्ति नरेश गेवाडीन, महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती रीना गेवाडीन, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा, युवा कांग्रेस नेता नितेश कुमार वर्मा,कृषि उपज मंडी शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पंचायत बाराद्वार में विधायक प्रतिनिधि रूप नारायण साहू,नगर पंचायत बाराद्वार के पूर्व उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, नगर पंचायत बाराद्वार की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेशमा सूर्यवंशी, जिला पंचायत शक्ति के पूर्व सदस्य, ग्राम पंचायत किरारी के सरपंच, सरपंच संघ शक्ति के अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत में विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर, शक्ति जिला किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष साधेश्वर प्रसाद गबेल, कांग्रेस नेता पिंटू ठाकुर ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी सहित शक्ति जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं, संगठन के पदाधिकारियो, नगर पालिका, नगर पंचायत के कांग्रेस समर्थित पार्षदों, ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत के सरपंचों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

सीनियर एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने दी रश्मि को बधाई

शक्ति के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला कांग्रेस के प्रवक्ता गिरधर जायसवाल ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल को बधाई देते हुए कहा है कि रश्मि गबेल कांग्रेस पार्टी की अनुभवी कार्यकर्ता है, तथा पूर्व में भी संगठन के प्रमुख पदों का सजगता के साथ निर्वहन कर चुकी हैं, एवं उनके नेतृत्व में शक्ति जिले में कांग्रेस का संगठन और अधिक मजबूत होगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading