पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जन्म जयंती 25 दिसंबर से होगी अटल प्रीमियर लीग क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत, प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचेंगे युवा खिलाड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा- अटल जी की स्मृति में शक्ति में पहली बार होगा अटल प्रीमियर लीग

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जन्म जयंती 25 दिसंबर से होगी अटल प्रीमियर लीग क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत, प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचेंगे युवा खिलाड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा- अटल जी की स्मृति में शक्ति में पहली बार होगा अटल प्रीमियर लीग kshititech
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई
पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जन्म जयंती 25 दिसंबर से होगी अटल प्रीमियर लीग क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत, प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचेंगे युवा खिलाड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा- अटल जी की स्मृति में शक्ति में पहली बार होगा अटल प्रीमियर लीग kshititech
भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जन्म जयंती 25 दिसंबर से होगी अटल प्रीमियर लीग क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत, प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचेंगे युवा खिलाड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा- अटल जी की स्मृति में शक्ति में पहली बार होगा अटल प्रीमियर लीग kshititech
25 दिसंबर  से शक्ति में होगी अटल प्रीमियर लीग की शुरुआत

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जन्म जयंती 25 दिसंबर से होगी अटल प्रीमियर लीग क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत, प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचेंगे युवा खिलाड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा- अटल जी की स्मृति में शक्ति में पहली बार होगा अटल प्रीमियर लीग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती 25 दिसंबर से जिला मुख्यालय शक्ति में युवाओं के द्वारा अटल प्रीमियर लीग क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत की जा रही है, तथा इस आयोजन में जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र से युवा खिलाड़ी टीम के रूप में अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे तो वही पहली बार शक्ति में होने जा रहे अटल प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस आयोजन में जहां विजेता टीम को एवं अन्य पुरस्कारों की भी शानदार श्रृंखला तैयार की गई है,तो वहीं यह पूरा आयोजन ऐतिहासिक आयोजन के रूप में छत्तीसगढ़ में होगा,जिसके लिए क्षेत्र के सभी युवाओं को एकजुट कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की व्यापक तैयारियां की जा रही है

खेल मैदान में दिखेगी अटल जी के व्यक्तित्व की झलक

मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि आकर्षक पुरस्कारों के साथ ही अटल जी के व्यक्तित्व को लेकर इस पूरे आयोजन के दौरान खेल मैदान में भी युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में उनके संदेश प्रसारित किए जाएंगे,जिससे अटल जी के व्यक्तित्व से हमारे देश के युवा भी प्रत्यक्ष रूप से रूबरू हो सके

25 दिसंबर को जन्म जयंती पर होते हैं देश में आयोजन

उल्लेखित हो की 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती कार्यक्रम को पूरे देश भर में वृहद रूप से मनाया जाता है, तथा अटल जी की जन्म जयंती पर जहां अनेकों सेवा के काम, रचनात्मक कार्य संपन्न होते हैं,तो वहीं अटल जी के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने इस देश के लिए जो राष्ट्र के उत्थान हेतु कार्य किये, आज उन कार्यों को भारतीय जनता पार्टी भी आम जनता के समक्ष लेकर जाती है

बेहतर व्यवस्थाओं के बीच होगा पूरा आयोजन

शक्ति में होने वाला अटल प्रीमियर लीग एक अच्छे आयोजन के रूप में स्थापित होगा तथा इस पूरे आयोजन में आने वाले खिलाड़ियों के लिए जहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी तो वही छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी इस प्रीमियर लीग में टीमें पहुंचेंगी

जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय में भी पूर्व में हो चुका है मोदी कप क्रिकेट का आयोजन

अविभाजित जांजगीर चांपा जिले में भी वरिष्ठ भाजपा नेता अमर सुल्तानिया द्वारा विगत वर्षों मोदी कप का भी भव्य आयोजन किया गया था, जो कि लगभग 15 दिनों तक चला था एवं इस आयोजन में विभिन्न स्थानों से क्रिकेट टीम में शामिल हुई थी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading