5 क्विंटल अवैध महुआ लहान एवं 35 लीटर शराब जब्त, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिकारी उप्पल के नेतृत्व में लगातार चल रही कार्रवाई, आबकारी वृत्त शक्ति के अंतर्गत लगातार हो रहे मामले दर्ज

5 क्विंटल अवैध महुआ लहान एवं 35 लीटर शराब जब्त, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिकारी उप्पल के नेतृत्व में लगातार चल रही कार्रवाई, आबकारी वृत्त शक्ति के अंतर्गत लगातार हो रहे मामले दर्ज kshititech
अवैध शराब का आरोपी हुआ जेल दाखिल
5 क्विंटल अवैध महुआ लहान एवं 35 लीटर शराब जब्त, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिकारी उप्पल के नेतृत्व में लगातार चल रही कार्रवाई, आबकारी वृत्त शक्ति के अंतर्गत लगातार हो रहे मामले दर्ज kshititech
आबकारी विभाग की गिरफ्त में आरोपी

5 क्विंटल अवैध महुआ लहान एवं 35 लीटर शराब जब्त, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिकारी उप्पल के नेतृत्व में लगातार चल रही कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- ग्राम टेंपाभाटा पतेरापाली में आबकारी वृत्त सक्ती की बड़ी कार्यवाही हुई है,सक्ती कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25/11/2025 को आबकारी वृत्त सक्ती अंतर्गत ग्राम टेंपाभाटा पतेरापालीकला में नाला के किनारे अवैध रूप से महुआ शराब की फैक्ट्री चलाए जाने संबंधित मुखबीर सूचना सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को मिलने पर आबकारी टीम के साथ टेन्पाभाटा में नाला किनारे दबिश देने पर दो व्यक्तियों को महुआ शराब बनाते पाया। जिसमें एक व्यक्ति आबकारी टीम को आता देख नाला को पार कर भाग गया , आरोपी चैतराम खैरवार पिता धरम सिंह ने बताया कि वह उक्त स्थल पर महुआ शराब बनाने का कार्य करता है आरोपी के बताए अनुसार दो चढ़ी महुआ शराब भट्टी सहित 35 लीटर महुआ शराब और पांच नीले रंग के ड्रमों में भरा 500 किलोग्राम महुआ लहान* जिससे महुआ शराब बनाया जाना था बरामद किया गया। महुआ लाहन का मौके पर सैंपल लेकर नष्ट किया गया ।आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) च 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड में जेल दाखिला कराया गया एक अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है और उस पर भी कार्रवाई की जाएगी । उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आरक्षक रघुनाथ पैकरा , विष्णु कौशिक, भारती यादव, परसराम, कमलेश का सराहनीय योगदान रहा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading