ग्रामीणों ने करी कांदानारा पंचायत में हो रही अनियमिताओं की शिकायत, जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ,जनपद सीईओ एवं पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजा पत्र

ग्रामीणों ने करी कांदानारा पंचायत में हो रही अनियमिताओं की शिकायत, जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ,जनपद सीईओ एवं पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजा पत्र kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

ग्रामीणों ने करी कांदानारा पंचायत में हो रही अनियमिताओं की शिकायत, जनपद सीईओ एवं पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजा पत्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिला मुख्यालय से लगे शक्ति विकासखंड के ग्राम कांदानारा पंचायत में हो रही अनियमिताओं की शिकायत ग्रामीणों ने जनपद पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों को की है, ग्रामीणों द्वारा प्रेषित अपने ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत कांदानारा में ग्राम विकास हेतु शासन द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए प्रदत्त राशियों का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत में मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण हेतु स्वीकृत राशि का पूर्ण रूपेण बंदरबाट किया गया है।उच्च वर्ग के कुछ व्यक्तियों का नाम बिना कार्य किये रकम उनके नाम से उनके खाते में बतौर कमीशन डाला गया है,ग्राम पंचायत कांदानारा अंतर्गत 15वें वित्त की राशि में भी भारी अनियमित की गई है,ग्राम पंचायत कांदानारा में स्ट्रीट लाईट आज पर्यन्त तक नहीं लगा है, किन्तु उसके रिपेयरिंग हेतु पंचायत द्वारा राशि आहरण किया जा रहा है

विगत कार्यकाल में भी हुई अनियमिताओं की जांच की करी गई मांग

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कांदानारा में बीते साल 2019 से साल 2024 तक हुई विभिन्न अनियमिताओं की जांच करवाने की मांग की है,तथा ग्रामीणों ने बताया है कि उपरोक्त अवधि में भी निर्माण कार्यों में भी जहां काफी भ्रष्टाचार किया गया है, तो वही मनमाने ढंग से पंचायत के कार्यों का क्रियान्वयन किया गया है, तथा उपरोक्त कार्यकाल की भी जांच करवाई जाए एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए, तथा कोरोना के संक्रमण काल में भी पंचायत द्वारा विभिन्न योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार किया गया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading