रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने अमित बघेल पर किया ₹5000 का इनाम घोषित, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम,SSP साहब ने कहा 28 अक्टूबर से फरार आरोपी का स्वच्छंद विचरण करना समाज के लिए घातक

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने अमित बघेल पर किया ₹5000 का इनाम घोषित, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम,SSP साहब ने कहा 28 अक्टूबर से फरार आरोपी का स्वच्छंद विचरण करना समाज के लिए घातक kshititech
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने अमित बघेल पर किया ₹5000 का इनाम घोषित, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम,SSP साहब ने कहा 28 अक्टूबर से फरार आरोपी का स्वच्छंद विचरण करना समाज के लिए घातक

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत दिनों अमित बघेल द्वारा अग्रवाल समाज सहित विभिन्न समाजों के इष्ट देवों को लेकर की गई अभद्रता पूर्ण टिप्पणी को लेकर जहां पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है, तो वहीं सर्व समाजों ने पुलिस थाना में पहुंचकर अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी करवाई है,साथ ही धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम भी लगातार जारी है,इसी बीच कार्यालय उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला-रायपुर (छ.ग) ने उद्घोषणा के माध्यम से बताया है कि थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर के अपराध कमांक अपराध क. 243/2025 धारा 299 भा. न्याय संहिता के प्रकरण में फरार आरोपी अमित बघेल पिता रामकुमार बघेल साकिन रामसरस कंचन गंगा स्टेट फेस 02 सरस्वती शिशु मंदिर के पास रोहनीपुरम जिला रायपुर का निवासी है। जो दिनांक 28/10/2025 को उपरोक्त अपराध घटित कर फरार है,अपराध कायमी पश्चात् आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये गये हैं,जो अभी तक पता नहीं चला है। प्रकरण में फरार आरोपी स्वयं को पुलिस से बचाने के लिये अपने आपको छिपाए हुए है। फरार आरोपी द्वारा भविष्य में भी गंभीर किस्म का अपराध कारित किया जा सकता है। ऐसे आरोपी का स्वच्छंद विचरण करना समाज के लिए घातक है,अतः मैं डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा करता हूं, कि जो कोई उक्त “फरार आरोपीं” को गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तार करवायेगा, अथवा युक्ति-युक्तकरण सूचना देगा जिससे फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, उसे 5,000/- रूपये (पाँच हजार रूपये/-) के नगद राशि से पुरस्कृत किया जावेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर का होगा

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने अमित बघेल पर किया ₹5000 का इनाम घोषित, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम,SSP साहब ने कहा 28 अक्टूबर से फरार आरोपी का स्वच्छंद विचरण करना समाज के लिए घातक kshititech
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित इनाम उद्घोषणा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading