स्वस्थ परंपरा की शुरुआत- शक्ति शहर में 03 नवंबर को व्यापारियों ने किया बंद, प्रत्येक सोमवार को शहर में स्वस्थ परंपरा की शुरुआत की व्यापारियों ने, अन्य दिनों की तरह सुबह दिखने वाली चहल-पहल भी नहीं रही शहर में

शहर के नवधा चौक में 3 नवंबर को बंद रही दुकाने
शहर के स्टेशन रोड में बंद रही दुकाने
मालखरौदा बस स्टैंड में भी नहीं खुली दुकान

शक्ति शहर में 03 नवंबर को व्यापारियों ने किया बंद, प्रत्येक सोमवार को शहर में स्वस्थ परंपरा की शुरुआत की व्यापारियों ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति शहर के व्यापारियों ने प्रत्येक सोमवार को शहर में अपनी छोटी-बड़ी दुकाने बंद रखने का निर्णय विगत दिनों आयोजित विभिन्न संगठनों की एक संयुक्त बैठक में लिया था, जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक- 03 नवंबर 2025 दिन- सोमवार को शहर के व्यापारियों ने सुबह से ही अपनी मर्जी से अपनी दुकाने बंद कर व्यापार को पूर्ण रूप से बंद रखा तथा इस अवसर पर शहर के बुधवारी बाजार,अस्पताल चौक, हटरी हॉस्पिटल रोड,हटरी चौक, नवधा चौक, अग्रसेन चौक, मालखरौदा बस स्टैंड,बाराद्वार रोड, गौरव पथ मार्ग, बुधवारी बाजार से श्री राम मंदिर रोड,राजापारा चौक, स्टेशन रोड,कोरबा रोड, सोसायटी चौक, गोपाल टॉकीज रोड, गोपाल टॉकीज से बुधवारी बाजार रोड, सहित विभिन्न मार्गों पर जहां लगभग दुकानें बंद रही तो वहीं व्यापारियों ने भी कहा कि आज सोमवार से एक स्वस्थ परंपरा की शुरुआत करते हुए इस बंद को हम सभी अपना सहयोग दे रहे हैं एवं शहर में एक स्वस्थ परंपरा की शुरुआत हुई है, जिससे आने वाले दिनों में सभी व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा वहीं 3 नवंबर को बंद में खास बात यह देखी गई की छोटी-छोटी होटल के संचालकों ने भी अपनी होटल बंद रखी तथा उन्होंने भी कहा कि सप्ताह में हम 7 दिन मेहनत करते हैं किंतु आज एक दिन बंद के माध्यम से हम जहां अपने पूरे परिवार को समय दे सकेंगे तो वहीं हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने की दिशा में भी एक अच्छी पहल कर सकेंगे

शक्ति के संतोषी मंदिर रोड में भी बंद दुकान

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading