शक्ति के संस्कार पब्लिक स्कूल में फन फेयर के उद्घाटन में पहुंचे कलेक्टर तोपनो एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधन ने आयोजित किया था सुंदर फन फेयर मेला, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा- संस्कार पब्लिक स्कूल ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सक्रिय गतिविधियों के लिए बनाई है पहचान

शक्ति के संस्कार पब्लिक स्कूल में फन फेयर के उद्घाटन में पहुंचे कलेक्टर तोपनो एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधन ने आयोजित किया था सुंदर फन फेयर मेला, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा- संस्कार पब्लिक स्कूल ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सक्रिय गतिविधियों के लिए बनाई है पहचान kshititech
2 नवंबर को संस्कार पब्लिक स्कूल के फन फेयर कार्यक्रम में अतिथि गण

शक्ति के संस्कार पब्लिक स्कूल में फन फेयर के उद्घाटन में पहुंचे कलेक्टर तोपनो एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधन ने आयोजित किया था सुंदर फन फेयर मेला

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति शहर के सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल में 2 नवंबर को फन फेयर का आयोजन किया गया, इस अवसर पर जहां अतिथि के रूप में शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनों एवं नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल शामिल हुए, तो वहीं वीणा वादिनी मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजा अर्चना के साथ फन फेयर का शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के डायरेक्टर मनीष स्वर्णकार,प्रकाश चंद्र अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया तथा फन फेयर के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टाल, आकर्षक गेम्स,विज्ञान प्रदर्शनी सहित म्यूजिक एवं डांस का भी आयोजन किया

तथा इस दौरान नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा की शक्ति शहर का संस्कार पब्लिक स्कूल विगत कई वर्षों से लगातार सीबीएसई की शिक्षा बच्चों को दे रहा है, एवं यह विद्यालय आज शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एवं अन्य गतिविधियों में भी प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहा है वही कार्यक्रम में उपस्थित शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने भी विद्यालय प्रबंधन को ऐसे आयोजनों के लिए बधाई दी तथा बच्चों का भी उत्साह वर्धन किया, कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चे अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे तथा पूरे फन फेयर को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाओं का भी योगदान रहा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading