कटौती को लेकर किसानों में भारी आक्रोश- बस्ती बाराद्वार पंचायत के किसानों की धान गिरदौली में हुई कटौती, सरपंच डॉ धीरेंद्र कुमार खूंटे ने किसानों के साथ कलेक्टर एवं तहसीलदार को दिया ज्ञापन, समस्या हल न होने पर होगा चक्का जाम एवं जन आंदोलन

शक्ति कलेक्टर कार्यालय पहुंचे बस्ती बाराद्वार के किसान
तहसीलदार को दिया गया सरपंच के नेतृत्व में ज्ञापन

बस्ती बाराद्वार पंचायत के किसानों की धान गिरदौली में हुई कटौती, सरपंच डॉ धीरेंद्र कुमार खूंटे ने किसानों के साथ कलेक्टर एवं तहसीलदार को दिया ज्ञापन, समस्या हल न होने पर होगा चक्का जाम एवं जन आंदोलन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत बस्ती बाराद्वार के सरपंच डॉक्टर धीरेंद्र कुमार खूंटे ने किसानों के साथ शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनों एवं तहसीलदार को एक ज्ञापन सौपा है,जिसमें बताया गया है कि धान गिरदौली DCS भौतिक सत्यापन समस्त ग्राम पंचायत बारा‌द्वार बस्ती समस्त किसानों का जमीन कटौती किया गया है, सुधारने हेतु तत्काल कार्यवाही की जाए एवं तत्काल जोड़ा जाए, डॉ धीरेंद्र कुमार खूंटे ने भेटवार्ता में बताया कि ग्राम पंचायत बारा‌द्वार बस्ती जनपद पंचायत सक्ति जिला- सक्ति छत्तीसगढ़ की अधीनस्थ ग्राम पंचायत बारा‌द्वार बस्ती के सभी किसानों का धान गिरदौली के तहत जो धान का रकबा काटा गया है, उसको तत्काल जोड़ा जाए,अन्यथा चक्का जाम किसानों द्वारा किया किया जाएगा। जिसके ज़िम्मेदार स्वयं प्रशासन होगा, तथा उपरोक्त समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपने वाले किसानों में भी काफी आक्रोश देखा गया एवं किसानों का भी कहना है कि यदि शासन उपरोक्त समस्या का तत्काल निराकरण नहीं करेगा तो सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading