GL न्यूज़ की पुरानी खबर पर लगी मुहर, अंकिता शर्मा का हुआ तबादला, राजनांदगांव जिले की कप्तान होगी अंकिता, प्रदेश भर के सात IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, शक्ति जिले के नए कप्तान होंगे प्रफुल्ल ठाकुर, आईपीएस अंकिता के कार्यकाल को सदैव याद रखेगी जनता

राजनांदगांव जिले की नई पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा
24 अक्टूबर को प्रदेश के सात आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
शक्ति जिले के नए जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर

,GL न्यूज़ की पुरानी खबर पर लगी मुहर, अंकिता शर्मा का हुआ तबादला, राजनांदगांव जिले की कप्तान होगी अंकिता, प्रदेश भर के सात IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, शक्ति जिले के नए कप्तान होंगे प्रफुल्ल ठाकुर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- विश्व की सर्वाधिक देखी जाने वाली GL न्यूज़ वेबसाइट ने एक महीने पूर्व ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलो को लेकर संभावना व्यक्त की थी, जिसमें शक्ति जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के स्थान पर आईपीएस अधिकारी प्रफुल्ल ठाकुर को एसपी बनाएं जाने की बात कही गई थी, तथा GL न्यूज वेबसाइट की इस खबर पर आखिरकार मोहर लग ही गई, छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग मुख्यालय नवा रायपुर ने 24 अक्टूबर 2025 को एक आदेश जारी कर प्रदेश के 07 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें शक्ति जिले की आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को राजनांदगांव जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, तो वहीं सेनानी चौथी वाहिनी छस बल माना रायपुर में पदस्थ प्रफुल्ल ठाकुर को शक्ति जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, इसके अलावा मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पुलिस मुख्यालय रायपुर ,चंद्र मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक भरतपुर चिरमिरी मनेद्रगढ़ को नागरिक सुरक्षा मुख्यालय रायपुर, यदुवली अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक कोंडागांव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नया रायपुर, श्रीमती रतना सिंह सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नया रायपुर को पुलिस अधीक्षक मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, पंकज चंद्रा सेनानी 13वीं वाहिनी सशस्त्र बल बांगो कोरबा को जिला पुलिस अधीक्षक कोंडागांव बनाया गया है

शक्ति जिले में अंकिता शर्मा के कार्यकाल को सदैव याद रखेगी जनता

शक्ति जिले में जिला पुलिस अधीक्षक की लगभग 2 वर्ष पूर्व कमान संभालने वाली आईपीएस अंकिता शर्मा ने शक्ति जिले में पुलिस की व्यवस्था को दुरुस्त करने में काफी मेहनत की तथा उन्होंने प्रत्येक थाना क्षेत्र में स्वयं दौरा कर आम नागरिकों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया तो वही समय-समय पर अपने पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का भी उत्साह वर्धन करने की सोच से उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित करने का भी कार्य किया साथ ही अंकिता शर्मा के शक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक रहते हुए जहां अपराधों में भी काफी कमी आई तो वही पुराने मामलों पर भी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading