कल 25 अक्टूबर को रायगढ़ में होगा अग्रवाल समाज के विवाह योग्य बच्चों का दो दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन, श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट रायगढ़ ने किया है आयोजन

कल 25 अक्टूबर को रायगढ़ में होगा अग्रवाल समाज के विवाह योग्य बच्चों का दो दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन, श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट रायगढ़ ने किया है आयोजन kshititech
श्री अग्रोहा धाम भवन रायगढ़
कल 25 अक्टूबर को रायगढ़ में होगा अग्रवाल समाज के विवाह योग्य बच्चों का दो दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन, श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट रायगढ़ ने किया है आयोजन kshititech
परिचय सम्मेलन संबंधी पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक दीपक डोरा एवं अन्य पदाधिकारी

कल 25 अक्टूबर को रायगढ़ में होगा अग्रवाल समाज के विवाह योग्य बच्चों का वैवाहिक परिचय सम्मेलन, श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट रायगढ़ ने किया है आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- रायगढ़ के अग्रोहा धाम चेरिटेबल ट्रस्ट एवं अग्रवाल समाज रायगढ़ द्वारा विशाल अ.भा एजुकेटेड अग्रवाल युवक – युवती परिचय सम्मेलन 25 एवम -26 अक्टूबर को स्थानीय अग्रोहा धाम जिंदल रोड़ में भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए एक पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम के संयोजक दीपक डोरा ने बताया कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन के लिए 15 अक्टूबर तक आयोजन समिति को 450 से अधिक युवक-युवतियों ने अपने अभिभावकों के माध्यम से संस्था को बायोडाटा प्रेषित किया है। और 140 से अधिक युवक-युवतियों ने प्रतिभागी के रूप में उपस्थिति की स्वीकृति संस्था को प्रदान कर दी है,एवम इस वृहद आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा निकटवर्ती राज्य, उडीसा, झारखंड व मध्यप्रदेश के सैकड़ों अविवाहित योग्य प्रत्याशी एवं उनके अभिवावकगण शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। श्री डोरा ने बताया कि बाहर से आने वाले अग्र बंधुओं के लिए आवास भोजन की व्यवस्था 500/की शुल्क के साथ उपलब्ध रहेगी साथ ही स्थानीय प्रत्याशी सम्मेलन के दिन अपना पंजीयन करा सकते है,अग्रोहा धाम में आयोजित इस दो दिवसीय परिचय सम्मेलन के अंतर्गत शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका नेहा पांडेय भजनों की प्रस्तुति देंगी। 26 अक्टूबर को सम्मेलन के समापन के साथ ही प्रतिवर्षानुसार अग्रबंधुओ का दीपावली मिलन का आयोजन भी संपन्न होगा।श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट रायगढ़ के अध्यक्ष सुशील मित्तल, सचिव बंटी सिंघानिया, स्वागत अध्यक्ष राकेश अग्रवाल एवं संयोजक दीपक डोरा ने सभी अग्र बंधुओं को इस समाज की महती आवश्यकता एवं नए रिश्तों के एक अच्छे अवसर के लिए सभी अभिभावक विवाह योग्य युवक – युवतियों को अपना पंजीयन कराकर कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए 9826183600 में अग्र बंधु संपर्क कर सकते हैं। वहीं इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रायगढ़ अग्र समाज के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

25, 26 अक्टूबर को होने वाले परिचय सम्मेलन की कार्य सूची

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading