TI साहब का आजा रे सजना हिंदी एल्बम हुआ लॉन्च, सक्ती की प्राकृतिक सुंदरता रूपहले पर्दे पर,सक्ति के एसपी कार्यालय में पदस्थ हैं टीआई शर्मा जी

आजा रे सजना हिंदी एल्बम हुआ लॉन्च

TI साहब का आजा रे सजना हिंदी एल्बम हुआ लॉन्च, सक्ती की प्राकृतिक सुंदरता रूपहले पर्दे पर,सक्ति के एसपी कार्यालय में पदस्थ हैं टीआई शर्मा जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ महतारी की पावन धरा सक्ती में प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर एवं मनोरम दृष्य हैं, जिनकी खुबसूरती देखते ही बनती हैं। सक्ती जिलें मे पदस्थ निरीक्षक वाय.एन.शर्मा ने जिले की प्राकृतिक सुंदरता एवं खुबसूरती को एल्बम के माध्यम से रूपहले पर्दे पर उतारा है। हिंदी गीत ‘‘आजा रे सजना’’ जिसे प्रसिद्ध गीतकार सलाम ईरानी ने लिखा है, गीत को संगीतकार मनोज दीवान ने मधुर धुन में पिरोया है एवं गीत को अपनी मधुर आवाज दी है मीनाक्षी रावत एवं स्वयं वाय.एन.शर्मा ने अभिषेक मूवीज वल्र्ड स्टूडियो रायपुर द्वारा तैयार एल्बम में वाय.एन.शर्मा के साथ अभिनेत्री का शानदार किरदार निभाया है, सुभद्रा छावरा ने तथा कैमरामेन खुमान जांगड़े ने खुबसूरती के साथ प्राकृतिक एवं मनोरम दृष्यो को कैमरे मे कैद किया है। ‘‘आजा रे सजना’’ एल्बम का निर्देषन किया है संतोष ने, एल्बम का संपादन नारायण यादव द्वारा किया गया है जिसे आज धनतेरस के शुभ दिन के अवसर पर यूट्यूब चैनल ‘‘Y.N. ALBUM’’ में लाॅन्च किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading