CA विमल अग्रवाल के बिलासपुर स्थित निवास पर 26 अक्टूबर को बहेंगी भजनों की गंगा, श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू के मंत्री परम पूज्य मानवेंद्र सिंह चौहान जी के सानिध्य में है कीर्तन का आयोजन, आएंगे बाबा श्याम

परम पूज्य मानवेंद्र सिंह चौहान जी
प्रसिद्ध भजन गायक संजू शर्मा कोलकाता
प्रसिद्ध भजन गायक राजू खंडेलवाल मुंबई

CA विमल अग्रवाल के बिलासपुर स्थित निवास पर 26 अक्टूबर को बहेंगी भजनों की गंगा, श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू के मंत्री परम पूज्य मानवेंद्र सिंह चौहान जी के सानिध्य में है कीर्तन का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
.
सक्ति- बिलासपुर शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट, समाजसेवी विमल अग्रवाल के लिंक रोड, सेंट्रल एवेन्यू अपार्टमेंट में आगामी 26 अक्टूबर 2025 दिन- रविवार को शाम 6:30 बजे से कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है, तथा कीर्तन के इस आयोजन में श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू श्याम राजस्थान के मंत्री परम पूज्य मानवेंद्र सिंह चौहान जी के पावन सानिध्य में यह कार्यक्रम होगा जिसमें भारत के सुप्रसिद्ध भजन गायक संजू शर्मा कोलकाता, राजू खंडेलवाल मुंबई, गोविंद दामिनी कोलकाता, बाबा खाटू वाले श्याम के भजनों की सुंदर प्रस्तुति देंगे, 26 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर जहां बिलासपुर एवं शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फर्म बिहारी लाल विमल कुमार अग्रवाल जोर शोर से जुटे हुए है तो वहीं इस अवसर पर प्रसादी का भी कार्यक्रम रात्रि समय रखा गया है, तथा आयोजक परिवार के सदस्य CA विमल अग्रवाल ने बताया कि कीर्तन के इस कार्यक्रम में जहां बाबा खाटू वाले श्याम जी की ज्योत प्रज्वलित होगी तो वही बाबा का अद्भुत श्रंगार एवं भोग भी अर्पित किया जाएगा

उल्लेखित हो की CA विमल अग्रवाल द्वारा प्रतिवर्ष बाबा श्याम के कीर्तन का भव्य आयोजन अपने बिलासपुर स्थित निज निवास पर किया जाता है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी श्याम प्रेमी सह परिवार शामिल होकर इन भजनों का आनंद लेते हैं, तथा बाबा श्याम की आराधना करते हैं, वही विमल अग्रवाल का भी कहना है कि आज बाबा श्याम का आशीर्वाद जहां उन पर बना हुआ है, तो वहीं बाबा श्याम सर्वत्र व्याप्त हैं, एवं हारे के सहारे के रूप में जहां वे हमारी रक्षा करते हैं तो वहीं बाबा श्याम की भक्ति में भी हम अपने जीवन से कुछ समय निकालकर उनके प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं

प्रसिद्ध भजन गायक गोविंद दामिनी कोलकाता
श्री श्याम अरदास का आप सभी श्याम प्रेमियों को आमंत्रण

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading