बड़ी खबर-बाल बाल बची राष्ट्रपति द्रोपती देवी मुर्मू, हेलीकॉप्टर हादसा होते-होते टल गया

बड़ी खबर-बाल बाल बची राष्ट्रपति द्रोपती देवी मुर्मू, हेलीकॉप्टर हादसा होते-होते टल गया kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

बड़ी खबर-बाल बाल बची राष्ट्रपति द्रोपती देवी मुर्मू, हेलीकॉप्टर हादसा होते-होते टल गया

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-केरल के दौरे पर पहुंची भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम के जिस हेलीपैड पर उनके हेलिकॉप्टर ने लैंड किया वो थोड़ा नीचे धंस गया। मौके पर तैनात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने हेलिकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार जिस हैलीपैड पर ये हादसा हुआ वो नया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आखिरी समय में हेलिकॉप्टर उतारने के लिए स्टेडियम को चुना गया था और इसलिए मंगलवार देर रात वहां हेलीपैड बनाया गया। पहले विमान को पंबा के समीप निलक्कल में उतारने की योजना बनाई गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे यहां उतारने का फैसला किया गया। अधिकारी के अनुसार कंक्रीट पूरी तरह से जम नहीं पाया था, इसलिए जब हेलिकॉप्टर उतरा तो हेलीपैड उसका भार नहीं संभाल सका और पहिए से गड्ढे बन गए। राष्ट्रपति मुर्मू 21 अक्टूबर को केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचीं। गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के आर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। वो वर्कला में शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का भी उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति कोट्टायम जिले के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव के समापन में भी शामिल होंगी। वे 24 अक्टूबर को एर्णाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading