14 अक्टूबर को हो सकता है कांग्रेस के राष्ट्रीय सदस्य का शक्ति जिले का दौरा, 04 दिन के प्रवास पर आने की संभावना- सूत्र, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सीधे कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा

14 अक्टूबर को हो सकता है कांग्रेस के राष्ट्रीय सदस्य का शक्ति जिले का दौरा, 04 दिन के प्रवास पर आने की संभावना- सूत्र, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सीधे कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा kshititech
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य विवेक बंसल अलीगढ़

14 अक्टूबर को हो सकता है कांग्रेस के राष्ट्रीय सदस्य का शक्ति जिले का दौरा, 04 दिन के प्रवास पर आने की संभावना- सूत्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य एवं पूर्व विधायक विवेक बंसल का आगामी 14,15,16 एवम 17 अक्टूबर को चार दिवसीय संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत शक्ति जिले का दौरा हो सकता है,तथा राजनैतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री बंसल अपने दो दिन के दौरे पर शक्ति जिला मुख्यालय पहुंचेंगे तथा वे 14 अक्टूबर को सुबह विमान से माना एयरपोर्ट रायपुर उतरेंगे तथा वहां से सीधे सड़क मार्ग से शक्ति पहुंचेंगे, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय सदस्य विवेक बंसल 14 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे जिला मुख्यालय शक्ति पहुंचेंगे एवं जिला मुख्यालय सकती में प्रदेश इकाई द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे तथा जिला कोंग्रेस कमिटी की बैठक कर जिला काँग्रेस कमेंटी के पदाधिकारियों से व्यक्तिगत चर्चा भी करेंगे,ब्लॉक अध्यक्षों से व्यक्तिगत चर्चा।विभिन्न प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों के साथ व्यक्तिगत चर्चा।सांसद,पूर्व सांसद,विधायक,पूर्व विधायक,प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ व्यक्तिगत चर्चा कर 14 अक्टूबर को शक्ति में रात्रि विश्राम करेंगे

15 अक्टूबर को शक्ति जिले के मालखरौदा एवं डभरा क्षेत्र में है बंसल जी का प्रस्तावित दौरा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य एवं पूर्व विधायक विवेक बंसल 15 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे ब्लॉक काँग्रेस कमेंटी मालखरौदा की बैठक लेंगे,वहां पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा कर दोपहर 03 बजे ब्लॉक काँग्रेस कमेंटी डभरा की बैठक लेंगे एवम पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा कर शाम 06 बजे आवेदनकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा कर रात्रि विश्राम करेंगे

16 अक्टूबर को हसौद एवं जैजैपुर की लेंगे बैठक

ब्लॉक काँग्रेस कमिटी हसौद की बैठक लेंगे,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा।ब्लॉक काँग्रेस कमेंटी जैजैपुर की बैतक।पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा।आवेदनकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा। एवम रात्रि विश्राम करेंगे

17 अक्टूबर को शक्ति नगर एवं शक्ति ग्रामीण की लेंगे संयुक्त बैठक

राष्ट्रीय सदस्य विवेक बंसल 17 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे ब्लॉक काँग्रेस कमिटी सक्ती (नगर) एवं सक्ती (ग्रामीण) की संयुक्त बैठक लेंगे,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा कर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेंटी चाम्पा (नगर) एवं बम्हनीडीह की संयुक्त बैठक। (पी. डबल्यू डी रेस्ट हाउस चाम्पा) में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा कर आवेदनकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा करेंगे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading