भाजपा नगर मंडल शक्ति ने किया उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जोरदार स्वागत, अग्रसेन चौक पहुंचने पर नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, डिप्टी सीएम की स्वागत में भाजपा नगर मंडल ने लगाए थे जगह-जगह स्वागत द्वार, होर्डिंग, उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शक्ति पधारे थे अरुण साव जी

भाजपा नगर मंडल शक्ति के कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री जी के साथ
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री जी के स्वागत के लिए इंतजार करते हुए
शक्ति के हनुमान मंदिर में उपमुख्यमंत्री जी

भाजपा नगर मंडल शक्ति ने किया उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जोरदार स्वागत, अग्रसेन चौक पहुंचने पर नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, डिप्टी सीएम की स्वागत में भाजपा नगर मंडल ने लगाए थे जगह-जगह स्वागत द्वार, होर्डिंग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 8 अक्टूबर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन ,लोक निर्माण ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ,खेल व युवा कल्याण के मंत्री अरुण साव के सक्ति नगर आगमन पर भाजपा नगर मंडल सक्ति के द्वारा अग्रसेन चौक पर भव्य स्वागत किया गयाज़ साथ ही श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती समिति के सदस्यों द्वारा उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया जिसके बाद में अरुण साव ने थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर मत्था टेका और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन था, उप मुख्यमंत्री नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत निर्मित अटल परिसर व नालंदा परिसर के भूमि पूजन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के शिलान्यास हेतु सक्ति पहुंचे थे, जिसको लेकर के भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था और सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का ढोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ भारी गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा डिप्टी सीएम जी के स्वागत के लिए शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार एवं बड़े होर्डिंग्स भी लगाए गए थे, तथा पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए

8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री के दौरान भाजपा नगर मंडल शक्ति की ओर से स्वागत करने मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री भवानी तिवारी , नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल ,मंडल महामंत्री संजय अग्रवाल, नटवरलाल गौड़ ,उपाध्यक्ष विनोद पांडेय ,दिलीप शराफ़, सांसद प्रतिनिधि द्वय रंजन सिन्हा, अनुभव तिवारी ,लक्ष्मी सोनी ,मंडल कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल दुल्हन ,पार्षद पिंटू यादव,फतेश्वरी साहू,सुरेश साहू,विकास अग्रवाल,अनिता गोपाल,अनिता सिंह, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा राठौर,चितरंजन पटेल,सुषमा कसेर,दादू केवंट,पिंटू सिंघल,घनश्याम देवांगन,मांगेराम अग्रवाल,सेवती साहू,अजय बरेठ,दीपक गुप्ता,अभिषेक बंसल, शालिनी क्षत्रिय,मनोज सिसोदिया,मुन्ना पटेल,सुरेश कृपलानी,सुखनंदन राठौर,सत्येंद्र सोनी,जितेंद्र कुमार,सूरज देवांगन सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के सदस्य एवं सिद्ध हनुमान मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे

भाजपा नगर मंडल शक्ति ने किया डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading