लोक निर्माण विभाग शक्ति के 41 करोड रुपए के नए विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण किया उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने, नहर पार बनेगी 29 करोड़ की लागत से नई पक्की सड़क, मंत्री अरुण साव ने कहा दीपावली के बाद होगी खराब सड़कों की तेजी से मरम्मत, पीडब्ल्यूडी की कार्यपालन अभियंता प्रियंका मेहता के नेतृत्व में विभाग ने किया मंत्री जी का स्वागत

8 अक्टूबर को लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन लोकार्पण करते उपमुख्यमंत्री अरुण साव

लोक निर्माण विभाग शक्ति के 41 करोड रुपए के नए विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण किया उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने, नहर पार बनेगी 29 करोड़ की लागत से नई पक्की सड़क

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-8 अक्टूबर को अपने शक्ति आगमन के दौरान शहर के बुधवारी बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग शक्ति के अंतर्गत लगभग 41 करोड रुपए के नए विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि पूजन किया, इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग शक्ति की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रियंका मेहता सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे तथा जिन कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया उसमें प्रमुख रूप से शक्ति जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति संभाग के जिला शक्ति के अंतर्गत बुंदेली से अड़भार मार्ग लंबाई 3 किलोमीटर 498.41 लख रुपए का भूमि पूजन किया गया तथा लोकार्पण किये जाने वाले कार्यक्रमों में शक्ति जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र शक्ति के शक्ति संभाग के अंतर्गत आमादहरा से बरपेलाडीह से केसला तक सड़क निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित लंबाई- 2 किलोमीटर कार्य की लागत 344.83 लाख रुपये, शक्ति जिले के शक्ति विधानसभा क्षेत्र एवं शक्ति संभाग के अंतर्गत धनपुर से गुडवा तक सड़क निर्माण पुल पुलिया सहित लंबाई 2 किलोमीटर प्रस्तावित लंबाई ढाई किलोमीटर कार्य की लागत 338.38 लाख रुपए, शक्ति जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शक्ति संभाग के अंतर्गत जिला जांजगीर चाम्पा के डभरा नहर पार से खरसिया तक नहर पार मार्ग सड़क निर्माण कार्य लंबाई 22 किलोमीटर प्रस्तावित लंबाई 25 किलोमीटर कार्य की लागत 29 करोड़ 11 लाख 35 हजार रुपये कुल मिलाकर 40 करोड़ 93 लाख 35 हजार रुपए के नए कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि पूजन किया गया, इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा की शक्ति जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोकार्पण तथा भूमि पूजन भाजपा की सरकार ने किया है, एवं कांग्रेस की सरकार जब प्रदेश में थी उस समय आपने सड़कों की हालत देखी है,तथा दीपावली के बाद लोक निर्माण विभाग ने 800 नए टेंडरों को स्वीकृति दी है, तथा जितनी सड़के खराब हो चुकी हैं, सबको मरम्मत करने का कार्य तेज गति से किया जाएगा इस अवसर पर शक्ति जिले की जनता ने भी लोक निर्माण मंत्री अरुण साव का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा उपमुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading