80 साल से ऊपर के मतदाता घर पर ही डालेंगे वोट,चुनाव आयोग का नया प्रयोग,किसकी बनेगी सरकार- बिहार में हो गया चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होंगे 243 विधानसभा सीटों के चुनाव, चुनाव आयोग ने पहली बार किये बिहार में 17 नए प्रयोग

80 साल से ऊपर के मतदाता घर पर ही डालेंगे वोट,चुनाव आयोग का नया प्रयोग,किसकी बनेगी सरकार- बिहार में हो गया चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होंगे 243 विधानसभा सीटों के चुनाव, चुनाव आयोग ने पहली बार किये बिहार में 17 नए प्रयोग kshititech

80 साल से ऊपर के मतदाता घर पर ही डालेंगे वोट,चुनाव आयोग का नया प्रयोग,किसकी बनेगी सरकार- बिहार में हो गया चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होंगे 243 विधानसभा सीटों के चुनाव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
.
सक्ति-चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे।चुनाव आयोग 80 वर्ष से अधिक की आयु वाले मतदाताओं को अपने घर पर भी मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराएगा।,चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा होगा,पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने बिहार का दौरा किया था। सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया था। संभावना है कि चुनाव छठ और दीवाली के बाद यानी 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा।

*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग इस बार मतदान के लिए पोलिंग बूथ बनाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या होगी। राज्य में इस बार 7 करोड़ 41 लाख मतदाता वोट देंगे। चुनाव आयोग 80 वर्ष से अधिक की आयु वाले मतदाताओं को अपने घर पर भी मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराएगा।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगा, साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस बार के चुनाव में 17 नये प्रयोग किए जाएंगे। साथ ही कहा कि 22 साल बाद वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया गया है। हर बूथ पर 818 वोटर होंगे। ईवीएम में प्रत्याशियों के रंगीन फोटो होंगे ताकि असानी से पहचान हो पाए

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-1 शेड्यूल

कुल सीट: 121
नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीखः 18 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025
मतदानः 6 नवंबर 2025
चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-2 शेड्यूल

कुल सीट: 122
नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025
मतदानः 11 नवंबर 2025
चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading