गांधी जयंती के मौके पर दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय पहुंचे समाजसेवी मांगेराम अग्रवाल, राष्ट्रपिता के योगदान पर विद्यार्थियों को दी जानकारी, आकाश ने विद्यालय में दिए भोजन पकाने के बर्तन, मांगेराम अग्रवाल ने कहा- गांधी जी ने सामाजिक सुधरो के लिए भी किया लगातार संघर्ष


गांधी जयंती के मौके पर दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय पहुंचे समाजसेवी मांगेराम अग्रवाल, राष्ट्रपिता के योगदान पर विद्यार्थियों को दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती पर शक्ति शहर के कसेर पारा में स्थित दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में समाजसेवी एवं पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल पहुंचे, इस दौरान समाज सेवी मांगेराम अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें स्मरण किया तथा बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और विश्व पर गहरा प्रभाव पड़ा, जिसमें उन्होंने अहिंसक सविनय अवज्ञा के माध्यम से ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता हासिल की। उन्होंने सामाजिक सुधार के लिए भी संघर्ष किया, जाति व्यवस्था, साम्राज्यवाद, और धार्मिक तथा जातीय सद्भाव जैसे मुद्दों को संबोधित किया। उनके विचारों ने नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए दुनिया भर के आंदोलनों को प्रेरित किया, और उन्होंने “सत्य” और “अहिंसा” के सिद्धांतों को अपने जीवन का मार्ग बनाया,गांधीजी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ असहयोग और सविनय अवज्ञा जैसे अहिंसक तरीकों से आंदोलन का नेतृत्व किया।उन्होंने ‘सत्याग्रह’ की अवधारणा विकसित की, जिसके तहत अहिंसक विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया जाता हैउन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन, दांडी मार्च, और चंपारण आंदोलन जैसे कई महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व किया
दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा शक्ति नगर मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पेंद्र कसेरा, आर्य समाज के स्थानीय प्रमुख डॉक्टर वेद व्रत आर्य,दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय के संस्थापक जसवंत कुमार आदिले सहित काफी संख्या में विद्यालय परिवार एवं प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद थे,तथा आभार प्रदर्शन ज्योति टंडन के द्वारा किया गया एवं इस अवसर पर सेवाभावी दानदाता आकाश अग्रवाल ने विद्यालय में भोजन बनाने हेतु आवश्यकतानुर बर्तन भी प्रदान किया तथा विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया