सक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को शक्ति पुलिस ने किया गिरफ्तार, विद्यालय की दीवाल फांदकर घुस गया था चोर,विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कराई थी मामले की शक्ति TI पटेल की सक्रियता से चोरों की आई शामत

सक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को शक्ति पुलिस ने किया गिरफ्तार, विद्यालय की दीवाल फांदकर घुस गया था चोर,विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कराई थी मामले की शक्ति TI पटेल की सक्रियता से चोरों की आई शामत kshititech
शक्ति पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी

सक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को शक्ति पुलिस ने किया गिरफ्तार, विद्यालय की दीवाल फांदकर घुस गया था चोर,विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कराई थी मामले की शक्ति TI पटेल की सक्रियता से चोरों की आई शामत

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- पुलिस थाना शक्ति में जब से टी आई लखन पटेल ने पदभार संभाला है, तब से चोरों की शामत आ गई है, पुलिस की सजगता एवं सक्रियता से जहां लगातार चोरों पर कार्रवाई हो रही है, तो वहीं शक्ति पुलिस भी चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए जी जान एक कर दे रही है, दिनांक 28.09.2025
थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.)
अपराध क्रमांक 348/2025, धारा 303(4), 62 बीएनएस के तहत स्कूल अंदर चोरी के नियत से घुसने वाला आरोपी अभय कुमार देवांगन निवासी अखराभांठा को गिर0 कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बलदाऊ प्रसाद साहू साकिन सक्ती का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 27.9.2025 के रात्रि में दो लड़के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल अखराभांठा के अंदर चोरी करने की नियत से घुसे थे जिन्हे स्कूल अंदर घुसे देखे जाने पर अजीत उपाध्याय द्वारा फोन पर बताने पर यह एवं अजीत उपाध्याय के साथ गए तो दो व्यक्ति चोरी के नियत से घुसे थे जिन्हें दौड़ने पर एक व्यक्ति भाग गया एवं पकड़े लिये जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम अभय कुमार देवांगन पिता सत्यनारायण देवांगन उम्र 19 वर्ष अखराभांठा सक्ती के रहने वाला बताया गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्री मनीष कुंवर के मार्गदशन में आरोपी अभय कुमार देवांगन से पूछताछ करने पर बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने गेट में ताला लगे होने से अपने दोस्त के साथ दीवाल फांद कर स्कूल अंदर चोरी करने की नियत से घुसकर आचार्य कमरा के ताला को पत्थर से तोड रहे थे तब हम दोनों को आचार्य लोग देख लिये जिससे दोनों भाग रहे थे और मुझे पकडा लिये तथा मेरा दोस्त अंधेरा का फायदा उठा वहां से भाग गया। प्रकरण की विवेचना पर आरोपी अभय देवागन के विरुद्ध के प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी की पता तलाश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाती है।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जीतकुमार जाटवर, संजीव शर्मा आरक्षक ब्रजमोहन नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

ज्ञात हो की शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर जो कि शहर के हृदय स्थल अखराभाटा में स्थित है,किंतु विद्यालय के चारों ओर आए दिन अज्ञात चोरों द्वारा किसी न किसी तरह विद्यालय में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है,तथा इसके लिए विद्यालय प्रबंधन ने भी चाक चौबंद व्यवस्थाएं की है, किंतु इसके बावजूद मास्टरमाइंड चोर किसी ने किसी रूप में विद्यालय परिसर के अंदर घुस जाते हैं, तथा अनेकों बार विद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचाते हुए उन्हें चोरी कर ले जाते हैं तो वहीं विद्यालय के शिक्षक भी आए दिन ऐसे चोरों से काफी परेशान रहते हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading