सोशल मीडिया के आकर्षण में फंसी महिलाएं,बच्चे और घर उपेक्षित- उमा बंसल,संभागीय अग्रवाल महिला समिति ने किया ज्वलंत विषय पर परिचर्चा का आयोजन, उमा बंसल के नेतृत्व में लगातार समाज की ज्वलंत विषयों पर हो रहा संवाद कार्यक्रम

संभागीय अग्रवाल महिला समिति बिलासपुर द्वारा कोरबा में आयोजित विशेष परिचर्चा कार्यक्रम
संभागीय अग्रवाल महिला समिति बिलासपुर द्वारा कोरबा में आयोजित विशेष परिचर्चा कार्यक्रम

सोशल मीडिया के आकर्षण में फंसी महिलाएं,बच्चे और घर उपेक्षित- उमा बंसल,संभागीय अग्रवाल महिला समिति ने किया ज्वलंत विषय पर परिचर्चा का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- संभागीय अग्रवाल महासभा महिला समिति बिलासपुर की अध्यक्ष श्रीमती उमा बंसल के नेतृत्व में लगातार समाज के ज्वलंत विषयो पर परिचर्चाओं का सफल आयोजन किया जा रहा है, तथा विगत वर्षों जहां अग्रवाल समाज में तेजी से बढ़ रहे विवाह पश्चात संबंध विच्छेदों पर विस्तृत परिचर्चा सेमिनार संपन्न हुआ, तो वर्तमान में चल रहे अग्रसेन जयंती के पावन मौके पर भी प्रमुख विषय पर परिचर्चा संपन्न हुई, संभागीय अग्रवाल महिला समिति बिलासपुर द्वारा अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सोशल मीडिया के आकर्षण में फंसी महिलाएं बच्चे और घर उपेक्षित,बिषय पर परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें बड़े ही उत्साह से समाज के सभी वर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बहुत ही सुंदर-शैली में 30 प्रतिभागियों ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी

इस अवसर पर श्रीमती उमा बंसल ने कहा कि यह बात पूरी तरह से सत्य है कि मोबाइल के आने से महिलाओं को एक स्वतंत्र आसमान मिला और वह विश्व के हर क्षेत्र में, अपनी प्रतिभा के बल पर सिक्का जमाती चली जा रही है ,पर इसका अत्यधिक उपयोग बच्चों और महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है, यह बच्चों में लत अवसाद चिंता और शरीर से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा रहा है, महिलाओं को ऑनलाइन उत्पीड़न और साइबर बदमाशी का शिकार होना पड़ रहा है, इसके अत्यधिक उपयोग से सामाजिक और पारिवारिक जीवन पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है,पारिवारिक सदस्यों से बातचीत कम से कम होती जा रही है,रिश्ते सतही होते जा रहे हैं

कोरबा में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और निर्णायकों ने सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग, अपने, अपने लक्ष्य को पाने के लिए सपोर्ट के रूप में इसका उपयोग एवं ऑनलाइन सुरक्षा पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में अशोक मोदी चेयरमैन प्रांतीय अग्रवाल संगठन छत्तीसगढ़, अग्रसेन कॉलेज के भूतपूर्व अध्यक्ष इंजीनियर राज अग्रवाल , शहर के सी ए आशीष खेतान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में, अग्रवाल सभा कोरबा के पदाधिकारी गोपाल प्रसाद अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल ,महिला मंडल कोरबा की अध्यक्ष मनीषा गोयल ,संभागीय महिला समिति के सदस्य सरिता अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, संमता उउचानिया, अंजना अग्रवाल, आशा बुधिया , रश्मि सराओगी, किरण अग्रवाल, रिंकू गुप्ता, सिद्धि मोदी आशा अग्रवाल , सरला मित्तल, विमल मोदी, सीमा गोयल, सुषमा अग्रवाल ,सुमन केडिया, संतोष अग्रवाल, बबीता अग्रवाल समिति की सदस्याएं उपस्थित रही l संभागीय महिला समिति के अध्यक्ष उमा बंसल ने अपनी समिति की पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और कहा स्वस्थ समाज के निर्माण में समय-समय पर सामाजिक विषयों पर ऐसी परिसरशायें करना अत्यंत आवश्यक है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading