सफलता सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि यह समाज के लिए एक प्रेरणा भी होती है- चेतन तारवानी,सुहिणी सोच महिला मंडल ने सिंधी समाज के होनहार बच्चों का किया सम्मान

रायपुर में संपन्न सम्मान समारोह
रायपुर में संपन्न सम्मान समारोह
रायपुर में संपन्न सम्मान समारोह

सफलता सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि यह समाज के लिए एक प्रेरणा भी होती है- चेतन तारवानी,सुहिणी सोच महिला मंडल ने सिंधी समाज के होनहार बच्चों का किया सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेक ऑडिटोरियम समता कालोनी में सुहिणी सोच महिला मंडल ने सिंधी समुदाय के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें पिछले तीन वर्षों में चार्टर्ड अकाउंटेंट , डॉक्टर, एडवोकेट और अन्य सरकारी पदों पर सफलता हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने और उनकी कड़ी मेहनत को पहचान दिलाने के लिए आयोजित किया गया था।यह आयोजन समाज के उन सभी सदस्यों के प्रति एक आभार था, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से न केवल अपने करियर में ऊंचाइयों को छुआ है, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सफलताओं का जश्न मनाना और युवा पीढ़ी को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना था।

*इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्शन साईं श्री युधिष्ठिर लाल महाराज जी के आशीष वचन थे । व शुभकामनाएँ दी तथा शिक्षा के महत्व को भी परिभाषित किया जैसे जल से शरीर शुद्ध सच से वाणी जिस तरह विद्या से आत्मा शुद्ध होती है ज्ञान से बुद्धि श्रेष्ठ होती है इसलिए बहुत पढ़ना चाहिए बहुत और बहुत ज्यादा पढ़ना चाहिए ज्यादा पढ़ने से विनम्रता आती है विचार सात्विक होते हैं भले बुरे की पहचान होती है।इस कार्यक्रम में पूज्यनीय संत लाल साई जी का मार्गदर्शन भी था। उन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण से श्रोताओं को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया। उनके मुख्य संदेशों में शिक्षा, कड़ी मेहनत, और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना पर जोर दिया गया।संत लाल साईं ने कहा कि पढ़ा-लिखा होना ही सब कुछ नहीं है, जिम्मेदारियां भी लेनी पड़ती हैं।” उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि जब वह खुद 10वीं कक्षा में थे, तब उनके पिता के निधन के बाद उन्हें समाज की सेवा करने की जिम्मेदारी मिली, जबकि उनकी इच्छा पढ़ाई जारी रखने की थी। उन्होंने कहा कि यह सब ‘मालिक की मर्जी’ थी और जीवन में हर चुनौती को स्वीकार करना चाहिए। उनके शब्द समाज को उनके पारंपरिक मूल्यों से जुड़ने और आधुनिकता के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी के साथ श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने यह बताया की कैसे सिंधी एवं मारवाड़ी समाज शिक्षा के क्षेत्रों मे विजए प्राप्त करे आगे बढ़ रहा है। मोतीलाल नी ने भी समाज के कल्याण की ओर अपने विचार व्यक्त किए । चेतन तारवानी जी ने अपने संबोधन में कहा कि “सफलता सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि यह समाज के लिए एक प्रेरणा भी होती है। हमारा यह प्रयास है कि हम इन सफलताओं को पहचान दें और यह संदेश दें कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जासकता है।” एवं जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने और लक्ष्य-केंद्रित रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में शहर के गणमान्य व्यक्ति जैसे बृजमोहन अग्रवाल सासंद रायपुर, मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, श्रीचंद सुंदरानी पूर्व विधायक ,लधाराम नैनवानी अध्यक्ष, भारतीय सिंधु सभा छ.ग.,राजू भाई तारवानी अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय मर्या. समिति केन्द्री, अभनपुर , अमर गिदवानी पार्षद एवं MIC सदस्य , सचिन मेंघानी पार्षद एवं जोन अध्यक्ष ,ललित जैसिंग अध्यक्ष,सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया, हेमलता बंटी गावड़ा सभापति जनपद पंचायत धरसींवा भी उपस्थित रहे एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में युवा छात्र उपस्थित थे

इस दौरान, सम्मानित किए गए पेशेवरों ने भी अपने संघर्षों और सफलता की कहानियों को साझा किया, जिसने सभागार में मौजूद सभी लोगों को भावुक और प्रेरित कर दिया। कार्यक्रम में मनोरंजन का भी ध्यान रखा गया संगीत एवं नृत्य कला के माध्यम से संगीत कला में विजय पंजवानी , रेखा पंजवानी , विजए चिमनानी एवं सांवी बजाज ने अपनी कला प्रस्तुत की तो वही नृत्य में हीर नारा, गीत मेघानी , वियाना एवं आर्या तोतलांनी ने अपनी नृत्य कला से सबका मन मोह लिया,यह समारोह पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और एक सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। कार्यक्रम का समापन एक प्रेरणादायक सत्र के साथ हुआ।यह आयोजन सिंधी समाज की प्रगतिशील सोच और अपने सदस्यों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस समारोह में बड़ी संख्या में समुदाय के सदस्य, माता-पिता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने युवा पीढ़ी की उपलब्धियों की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल युवा प्रतिभाओं को पहचान देते हैं, बल्कि पूरे समुदाय में शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक माहौल भी बनाते हैं। संपूर्ण सुहिणी सोच की टीम की फाऊंडर मनीशा तारवानी व अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी ने कार्यक्रम की सफलता की बधाई देकर उनका आभार व्यक्त किया। पूर्व अध्यक्ष करिश्मा कमलानी , सचिव पूनम बजाज ने भी विषेश भूमिका निभाई। कार्यक्रम में कविता नारा, सोनिया गंगवानी , माही बुलानी एवं मेहक होतवानी का भी प्रोग्राम डाएरेक्टर के रूपे में सहयोग रहा। उपरोक्त कार्यक्रम का प्रत्यक्ष वर्णन मीडिया प्रभारी कविता नारा द्वारा साझा किया गया l

रायपुर में संपन्न सम्मान समारोह
रायपुर में संपन्न सम्मान समारोह
रायपुर में संपन्न सम्मान समारोह

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading