चंद्रपुर क्षेत्र में रेत के अवैध खनन पर खनिज विभाग ने फिर करी बड़ी कार्रवाई- 15 सितंबर को जिला खनिज विभाग ने छह वाहनों को किया जप्त, कलेक्टर के निर्देशन में हुई कार्यवाही,दो दिनों से लगातार हो रही कार्यवाही




रेत के अवैध खनन पर खनिज विभाग ने फिर करी बड़ी कार्रवाई- 15 सितंबर को जिला खनिज विभाग ने छह वाहनों को किया जप्त, कलेक्टर के निर्देशन में हुई कार्यवाही
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खब*
सक्ति-सक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की उड़नदस्ता दल द्वारा विगत 02 दिवसों में तहसील चन्द्रपुर क्षेत्र के महानदी एवं मांड नदी में स्थित ग्राम चंदली (कलमा) एवं परसदा क्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुये पाये जाने पर 01 जे.सी.बी. सहित 01 हाईवा एवं 04 ट्रेक्टर कुल 06 वाहनों को जप्त किया जा कर थाना चन्द्रपुर की अभिरक्षा में रखा गया है।अवैध उत्खनन / परिवहन के प्रकरणों में छ०ग० गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् नियमानुसार कार्यवाही किया जावेगा एवं कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज अमले के द्वारा सतत कार्यवाही किया जा रहा है



