बड़ी खबर-अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट रहे छत्तीसगढ़ के 04 श्रद्धालुओ की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल

बड़ी खबर-अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट रहे छत्तीसगढ़ के 04 श्रद्धालु भक्तो की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- रामलला का दर्शन करने गए 4 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि दर्जनभर लोग घायल है। श्रद्धालुओं से भरी AC बस सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई और बड़ा हादसा हो गया। घटना मे बस की लेफ्ट साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।यूपी के जौनपुर में 50 श्रद्धालुओं से भरी AC बस पीछे से ट्रेलर में घुस गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मरने वाले सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। बालाजी ट्रेवल्स के बस नंबर CG 07 CT 4681 में सवार होकर रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे। वहां से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। 4 मृतकों में तीन महिलाएं है। जिनका नाम क्रमशः आशा भवाल (30), रेखा बानिक, गुलाव देवी (32) सभी कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र की रहने वाली थीं। जबकि बस ड्राइवर दीपक यूपी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बस के आगे आगे ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक के दौरान ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस ट्रेलर से जा भिड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भयानक था कि आगे का केबिन पिचक गया है।घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर जाम रहा, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। हादसा वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास हुआ।ओवरटेक करने के चक्कर में बस आगे चल रही ट्रेलर में साइड मारते हुए घुस गई। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी में जिस बस से हादसा हुआ है वो बस दो महीने पहले ही अर्जुंदा, बालोद निवासी वेद सोनकर ने खरीदी है। ट्रेवल्स का नाम बालाजी है। सारे यात्री पखांजूर से बैठे थे। बस की बुकिंग भी वहीं से हुई है। बस में दो ड्राइवर सवार थे। जिसमें अर्जुंदा, बालोद निवासी ड्राइवर सुरक्षित है। जबकि दुर्ग निवासी ड्राइवर की मौत हो गई है। बस में सवार एक श्रद्धालु के अनुसार 50 लोगों का एक ग्रुप 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले थे। हम सभी लोगों ने पहले अमरकंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन, अयोध्या और फिर काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे थे।रविवार सुबह वृंदावन से अयोध्या धाम पहुंचे थे। हमने रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमा। फिर रात 11 बजे खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। रात ज्यादा हो गई थी, इसलिए सभी लोग बस में सो गए थे।अयोध्या से निकलने के बाद करीब 3 बजे अचानक बस किसी गाड़ी से टकरा गई। दिलीप ने बताया कि वह पीछे बैठा था, इसलिए उसे केवल हल्की चोटें आईं। जब वह बस से उतरा तो देखा कि ड्राइवर का केबिन पूरी तरह पिचक गया है और ड्राइवर की केबिन में ही दबकर मौत हो गई है। बस बाईं ओर से ट्रेलर से बुरी तरह टकराई थी। हमारे गांव का एक साथी बस की खिड़की से आधा बाहर लटक रहा था। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले गई। बस में सवार आशा भवाल (30), रेखा बानिक, गुलाव देवी (32), बस चालक दीपक (39) सहित चार की मौत हो गई। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading