छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी बरेठ समाज सेवा समिति परिक्षेत्र सोनियापाठ का संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह, अंबेडकर भवन बाराद्वार में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने कहा- पूरे जिले में छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी बरेठ समाज एकजूटता के लिए रखता है अपनी अलग पहचान

शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अतिथि गण
नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण करते हुए
अंबेडकर भवन बाराद्वार में आयोजित कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी बरेठ समाज सेवा समिति का संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी बरेठ समाज सेवा समिति संभाग बिलासपुर के सोनियापाठ परिक्षेत्र का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अंबेडकर भवन बाराद्वार में हुआ ।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाराद्वार नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवम उपाध्यक्ष जितेश शर्मा उपस्थित हुए,कार्यक्रम की अध्यक्षता झेरिया धोबी बरेठ समाज के संभाग अध्यक्ष रोशन लाल बरेठ , जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने की,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण कुर्रे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण अध्यक्ष तुलाराम कर्ष,उपाध्यक्ष देवीलाल बरेठ, कोषाध्यक्ष तुरेन्द्र बरेठ,सचिव पुरुषोत्तम कर्ष,सहसचिव श्याम सुंदर कर्ष को शपथ दिलाई,नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी एवम समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने का संकल्प दिलाया,सभापति आयुष शर्मा ने कहा कि एक संगठित समाज ही समाज और देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है,रोशन लाल बरेठ, अजय सिंह राजपूत ने भी मंच को संबोधित करते हुए सभी को बधाई दी,मंच का संचालन ताराचंद बरेठ ने किया,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर
02 अनिल यादव,पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 03 हेमंत साहू, पार्षद वार्ड नंबर 06 अमित बरेठ,पार्षद वार्ड नंबर 08 पवन बंसल,पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 09 भरत कर्षमिलाप राम कर्ष , संतोष बरेठ , बलराम कर्ष, गोपाल प्रसाद बरेठ , गजालाल कर्ष , शिवचरण बरेठ,नरेंद्र बरेठ, कीर्तिसागर बरेठ समेत समाज के वरिष्ठ युवा वर्ग के लोग शामिल हुए

शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा
बाराद्वार में संपन्न शपथ ग्रहण समारोह

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading