छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की कोरबा जिला इकाई का हुआ नया गठन, पीयूष अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष,आदेश अग्रवाल होंगे जिला सचिव, प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने करी नियुक्ति, नितेश के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही मंच का जिला स्तर पर हो रहा व्यापक विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच
मंच की कोरबा जिला इकाई के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल कटघोरा
मंच की कोरबा जिला इकाई के सचिव आदेश अग्रवाल कटघोरा

छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की कोरबा जिला इकाई का हुआ नया गठन, पीयूष अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष,आदेश अग्रवाल होंगे जिला सचिव, प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने करी नियुक्ति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के प्रांतीय संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर एवं हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर की स्वीकृति से मंच के प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल रायपुर ने कोरबा जिला इकाई के जिला अध्यक्ष पद पर कटघोरा निवासी पीयूष अग्रवाल एवं जिला सचिव के पद पर कटघोरा निवासी आदेश अग्रवाल का मनोयन किया है, उपरोक्त मनोयन से जहां युवाओं में भी उत्साह देखा जा रहा है, तो वहीं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने कहा है कि शीघ्र ही प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में कोरबा जिला इकाई का पूर्ण रूप से गठन किया जाएगा तथा कोरबा जिले में महिला विंग की भी इकाई गठन कर मंच के कार्यों को गति दी जाएगी, वहीं प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने भी कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में समाज के सक्रिय युवाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है, तथा पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संगठन से जोड़ने के लिए युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading