महिला उत्पीड़न एवं निवारण पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन, शक्ति जिले के अग्रणी शासकीय क्रांति कुमार महाविद्यालय ने करी पहल, डॉ शकुंतला राज ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से दी जानकारी

महिला उत्पीड़न एवं निवारण पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन, शक्ति जिले के अग्रणी शासकीय क्रांति कुमार महाविद्यालय ने करी पहल, डॉ शकुंतला राज ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से दी जानकारी kshititech
महिला उत्पीड़न एवं निवारण पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 30 अगस्त को सक्ती जिले शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में “महिला उत्पीड़न एवं निवारण जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने विशेष रुचि दिखाई। कार्यक्रम की संयोजक, आइक्यूएसी प्रभारी एवं रसायन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शकुंतला राज ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को महिला उत्पीड़न से संबंधित विविध पहलुओं से अवगत कराया। इस संबंध में छात्राओं के शंकाओं को दूर करते हुए उनके प्रश्नों का जवाब भी दिया। मैडम श्रीमती पल्लवी प्रधान जी ने वर्तमान समय में हमारे आसपास महिलाओं के साथ किन-किन प्रकार के शोषण हो रहे हैं इस पर चर्चा करते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा प्रदान किए गए महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबर आदि की जानकारी दी। इसी कड़ी में डॉ. विद्या रायसागर ने डीपफेक जैसी गंभीर तकनीक समस्या जो की आपके ऑफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके युवतियों की आपत्तिजनक फोटो वीडियो तैयार करके उन्हें ब्लैकमेल करने जैसी समस्याओं से छात्राएँ कैसे सुरक्षित रहें? के विषय में सारगर्भित जानकारी प्रदान की। इसी कड़ी में डॉ. ज्योति कुशवाहा ने हमारे समाज में व्याप्त महिला उत्पीड़न के प्रकार, उनको पहचानने का ढंग और उनसे निपटने के कारगर उपायों पर सटीक जानकारी दी साथ ही यौन उत्पीड़न, लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या जैसे गंभीर विद्रुपताओं पर चर्चा करते हुए बताया कि महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु अपनी शक्ति को पहचाना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में लगभग ढ़ाई सौ से अधिक छात्राएँ उपस्थिति रही। इसके साथ-साथ महाविद्यालय के अन्य महिला स्टाफ श्रीमती सविता चंद्रा, श्रीमती सीमा साहू, डॉ. श्रुति तिवारी एवं महिला कर्मचारी श्रीमती संतोषी सिदार जी एवं अन्य उपस्थित रहें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading