रहो सावधान, वरना हो जाओगे परेशान- छत्तीसगढ़ में साइबर की बढ़ती घटनाओं से सरकार भी हुई चिंतित-शक्ति में 30 अगस्त को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किया गया साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं निकाला गया साइबर सतर्कता रथ, पुलिस के जिला प्रवक्ता मनीष कंवर ने कहा-अनजान काल से रहे सावधान, आपकी लापरवाही आपके खातों को कर देगी खाली




छत्तीसगढ़ में साइबर की बढ़ती घटनाओं से सरकार भी हुई चिंतित-शक्ति में 30 अगस्त को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किया गया साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं निकाला गया साइबर सतर्कता रथ, पुलिस के जिला प्रवक्ता मनीष कंवर ने कहा-अनजान काल से रहे सावधान, आपकी लापरवाही आपके खातों को कर देगी खाली
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश में साइबर की बढ़ती घटनाओं से राज्य सरकार भी चिंतित हो गई है, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष श्री चल्ला श्रीनिवासुलू शेट्टी के सहयोग से प्रदेश के सभी भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओ में साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया है,इसी कड़ी में 30 अगस्त को शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा इस अवसर पर जहां साइबर सतर्कता रथ रवाना किया गया जो की बाजारो एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को साइबर की घटनाओं से सतर्क रहने के लिए जागरूक करेगा
(जी एल न्यूज वेबसाइट) स्टेट बैंक की शक्ति शाखा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर हुआ, इस दौरान मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पुलिस शक्ति के प्रवक्ता एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनीष कंवर,शक्ति जिला पुलिस के साइबर प्रभारी अमित सिंह, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल, शक्ति शाखा के अध्यक्ष मुकेश बंसल, भारतीय स्टेट बैंक के आईडीएम मनोज वर्मा एवं अतुल जी प्रमुख रूप से मंचस्थ थे, शक्ति शाखा की ओर से आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पुलिस शक्ति के प्रवक्ता एवं एसडीओ पुलिस मनीष कंवर ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि आज साइबर की घटनाएं बढ़ रही हैं, तथा जिला पुलिस द्वारा भी जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के दिशा निर्देशन में लगातार लोगों को साइबर की घटनाओं से सतर्क रहने जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, किंतु इसके बावजूद साइबर अपराधियों द्वारा नए-नए तरीकों के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है, एवं किसी भी प्रकार की साइबर ठगी पर तत्काल 1930 पर कॉल कर हम अपने बचाव की दिशा में पहल कर सकते हैं मनीष कंवर ने कहा कि साइबर अपराधी बड़ी ही चालाकी से लोगों को बेवकूफ बनाते हैं,तथा उनके बैंक खातों में जमा राशि को चंद सेकंड में ही निकाल लेते हैं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साइबर पुलिस जिले के प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि जिस तरह से साइबर अपराध की घटनाएं बड़ी है, उस स्थिति को देखते हुए शक्ति जिले में साइबर पुलिस ने लगातार स्कूल, कॉलेज,सार्वजनिक स्थानो एवम विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया है, तथा 1930 के माध्यम से जहां इसकी प्राथमिक सूचना दर्ज होती है, तो वहीं साइबर ठगी के 1 घंटे के अंदर ही हमारी सतर्कता से हम अपनी जमा राशि जो कि साइबर अपराधियों द्वारा ठगी कर ली गई है उसे बचा सकते हैं, साइबर प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि साइबर की घटनाओं से सतर्कता बहुत जरूरी है एवं भारतीय स्टेट बैंक ने यह जो प्रयास किया है यह सभी स्थानों पर हो एवं पुलिस प्रशासन भी लगातार संस्थाओं से भी आग्रह करती है कि वे अपनी-अपनी संस्थाओं में भी साइबर अपराध को लेकर सतर्कता अभियान जरूर चलाएं
(जी एल न्यूज वेबसाइट) इस दौरान चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल एवं भारतीय स्टेट बैंक के भी अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को साइबर घटनाओं पर जागरुक करते हुए बताया कि भारतीय स्टेट बैंक भी लगातार अपने खाता धारकों को एवं उनकी जमा पूंजी को सुरक्षित रखने की दिशा में काम कर रहा है,किंतु साइबर अपराधियों की चालाकी से ऐसी घटनाएं हो रही हैं तथा हम सतर्क रहें एवं जागरूक रहें, कार्यक्रम के दौरान शक्ति सहित अंचल की महिला स्व सहायता समूह की सदस्य भी काफी संख्या में उपस्थित थीं, जिन्हें भारतीय स्टेट बैंक की शक्ति शाखा द्वारा स्वल्पाहार भी कराया गया एवं साइबर सतर्कता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया एवं कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बहुत ही सुंदर ढंग से साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की, कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय स्टेट बैंक शक्ति के शाखा प्रबंधक,सभी अधिकारी- कर्मचारी,सौरभ अग्रवाल का योगदान रहा एवं इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया, गजेंद्र गज्जू डालमिया, आतिश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे



