SP मैडम की अमेजन को चेतावनी- बड़ी खबर- शक्ति पुलिस में भेजा अमेजन इंडिया को नोटिस, मामला कंपनी से प्रतिबंधित चाकू खरीदने का, सावधान आपके द्वारा खरीदे जाने वाले सभी सामानों पर पुलिस की है पैनी नजर

SP मैडम की अमेजन को चेतावनी- बड़ी खबर- शक्ति पुलिस में भेजा अमेजन इंडिया को नोटिस, मामला कंपनी से प्रतिबंधित चाकू खरीदने का, सावधान आपके द्वारा खरीदे जाने वाले सभी सामानों पर पुलिस की है पैनी नजर kshititech

बड़ी खबर- शक्ति पुलिस में भेजा अमेजन इंडिया को नोटिस, मामला कंपनी से प्रतिबंधित चाकू खरीदने का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिला पुलिस ने जिले के मालखरौदा थाना अंतर्गत अपराध क्रमांक- 177/25 में एक आरोपी से बरामद प्रतिबंधित चाकू को लेकर अमेजन इंडिया को नोटिस जारी किया है,तथा आरोपी की जांच के दौरान शक्ति पुलिस ने यह पाया था कि उपरोक्त प्रतिबंधित चाकू अमेजन के माध्यम से खरीदा गया है, जो की शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा 5 एवं 20 के तहत ऐसे शास्त्रों की बिक्री परिवहन एवं वितरण प्रतिबंधित है, शक्ति जिले की पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा ने बताया है कि पूरे मामले की जांच करते हुए अमेजन को इस संबंध में तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही उपरोक्त नोटिस में बताया गया है पूरे मामले को देखते हुए क्यों ना अमेजॉन इंडिया के प्लेटफार्म को भी इस अपराध में सहभागी माना जाए, साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक ने अमेजन को यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं कि भविष्य में शक्ति जिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य में किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित शस्त्र जैसे-बटन चाकू या आक्रामक हथियारों की बिक्री की डिलीवरी ना हो, इसका अनुपालन सुनिश्चित करें एवं यदि ऐसी गलतियां पुनः पाई जाती है, तो अमेजन और संबंधित व्यक्तियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी, ज्ञात हो की शक्ति जिले में यह पहला ऐसा मामला है जब किसी अपराध के दौरान देश दुनिया की प्रतिष्ठित ब्रांडेड कंपनी को पुलिस ने नोटिस जारी किया है, तथा वर्तमान समय में चल रहे ऑनलाइन व्यापार से अनेकों बार अपराधी भी गलत समान मंगा कर घटनाएं घटित कर देते हैं किंतु शक्ति जिला पुलिस की सक्रियता से ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में पुलिस ऐसे ऑनलाइन चल रहे अवैध कारोबारों पर भी अंकुश लगाने की दिशा में गंभीरता के साथ पहल करेगी तथा शक्ति जिले की आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की पदस्थापना के बाद से ही निरंतर मामलों में सूक्ष्मतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading