शक्ति शहर को मिल सकती है आज बड़ी सौगात, मोदी सरकार के शहरी विकास मंत्री तोखन साहू आएंगे शक्ति, सांसद कमलेश जांगड़े के निवास पर भी पहुंचेंगे मंत्री जी, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र वासियों से भी करेंगे मुलाकात

भारत सरकार के शहरी विकास मंत्री तोखन साहू
विगत दिनों केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करते सांसद जी
27 अगस्त को शक्ति पहुंचेंगे मोदी जी के शहरी विकास मंत्री

शक्ति शहर को मिल सकती है आज बड़ी सौगात, मोदी सरकार के शहरी विकास मंत्री तोखन साहू आएंगे शक्ति, सांसद कमलेश जांगड़े के निवास पर भी पहुंचेंगे मंत्री जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर शक्ति शहर को भी बड़ी सौगात मिल सकती है, तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के शहरी विकास मंत्री एवं बिलासपुर के सांसद तोखन साहू 27 अगस्त को अपने प्रवास पर शक्ति पहुंच रहे हैं, तथा वे दोपहर 1:00 जांजगीर चांपा लोकसभा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मसनिया कला स्थित उनके निवास पर पहुंचेंगे, जहां सांसद जी के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा, यह पहला मौका होगा जब मोदी सरकार के शहरी विकास मंत्री शक्ति पहुंचेंगे तथा शक्ति शहर को भी मंत्री जी के आगमन से बड़ी सौगातें मिलने की उम्मीद है, तथा शहर की जनता ने भी उम्मीदें लगाई हुई है कि मोदी सरकार के मंत्री जी कोई बड़ी सौगात जरूर शक्ति को देंगे, ज्ञात हो की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र में जन कल्याण एवं जनहित की सैकड़ो योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा हो सकता है शहर वासी या की जन प्रतिनिधि उनके आगमन पर कुछ विकास कार्यों को लेकर उनके समक्ष मांगे भी रखें

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading