बड़ी खबर- नगदी अब नहीं मिलेगी दारू, शराब दुकानों में भी कैशलेस सिस्टम होगा लागू, एंड्राइड मोबाइल ले जाना होगा अब दारू खरीदने वालों को

बड़ी खबर- नगदी अब नहीं मिलेगी दारू, शराब दुकानों में भी कैशलेस सिस्टम होगा लागू, एंड्राइड मोबाइल ले जाना होगा अब दारू खरीदने वालों को kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

बड़ी खबर- नगदी अब नहीं मिलेगी दारू, शराब दुकानों में भी कैशलेस सिस्टम होगा लागू, एंड्राइड मोबाइल ले जाना होगा अब दारू खरीदने वालों को

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश की बिष्णु देवी की सुशासन वाली सरकार में आबकारी के मंत्री पद की जिम्मेदारी कोरबा शहर के ऊर्जावान विधायक लखनलाल देवांगन को देने के बाद मंत्री जी ने पूरे प्रदेश में आने वाले दिनों में शराब दुकानों में कैशलेस सिस्टम लागू करने की पहल कर दी है, तथा बाकायदा मंत्री जी ने इसके लिए रायपुर में आबकारी विभाग के प्रमुख अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें विस्तार पूर्वक सारी चीजों को बता दिया है, आबकारी विभाग द्वारा ऑनलाइन पेमेट को बढ़ावा देने के लिए। छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानों में जल्द ही कैशलेश व्यवस्था लागू की जाएंगी। शराब दुकानों में अब आनलाइन भुगतान कर शराब क्रय किया जा सकेगा। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में इस संबंध में कहा कि शराब दुकानों में ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहित किया जाए। शराब दुकानों में शत्-प्रतिशत भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से होना चाहिए। आबकारी मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मदिरा दुकानों में सीसी टीवी कैमरा स्थापित कर मुख्यालय से 24 घंटे सतत निगरानी रखी जाए। अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading